विज्ञापन

26 साल पहले आई थी म्यूजिकल फिल्म, ऐश्वर्या- अक्षय- अनिल का डांस- रोमांस, रहमान का संगीत, आशा, अलका, अनुराधा, उदित, हरिहरन, सुखविंदर ने रचा इतिहास

Aishwarya Rai Taal songs: यह फिल्म याद दिलाती है कि क्यों यह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है. सुभाष घई की फिल्म ने म्यूजिकल सिनेमा को एक नई पहचान दी.

26 साल पहले आई थी म्यूजिकल फिल्म, ऐश्वर्या- अक्षय- अनिल का डांस- रोमांस, रहमान का संगीत, आशा, अलका, अनुराधा, उदित, हरिहरन, सुखविंदर ने रचा इतिहास
26 साल पहले आई थी म्यूजिकल फिल्म
नई दिल्ली:

Aishwarya Rai Akshaye Khanna Anil Kapoor movie Taal songs: ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर की ताल 1999 में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था. वहीं अमरीश पुरी और आलोक नाथ सहायक भूमिकाओं में थे.  फिल्म  घरेलू और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई. 'ताल' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म , सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (सुभाष घई) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ऐश्वर्या राय) सहित 12 नामांकन प्राप्त हुए. फिल्म को संगीत दिया था, एआर रहमान ने. गीतकार आनंद बख्शी थे. जिन्होंने "इश्क बिना" समेत  6 पुरस्कार जीते. 

यह फिल्म बताती है कि कैसे यह बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक बन गई. "इश्क बिना" के दिल को छू लेने वाले संगीत से लेकर "रमता जोगी" की जबरदस्त बीट्स तक, सुभाष घई की 'ताल' ने म्यूजिकल सिनेमा को एक नई पहचान दी. ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना की बेहतरीन एक्टिंग और ए.आर. रहमान के शानदार संगीत के साथ 'ताल' एक कल्ट क्लासिक बन गई है जो आज भी अलग-अलग पीढ़ियों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है. आज हम बताने जा रहे हैं 'ताल' फिल्म और इसके गानों को बनाने के बारे में दिलचस्प बातें... 


 
 

'ताल' सिर्फ एक फिल्म से कहीं ज्यादा थी

फिल्म के 25 साल पूरे होने पर सुभाष घई ने फिल्म की मेकिंग से संबंधित दिलचस्प बातें शेयर की. सुभाष घई ने सलमान खान के साथ हुई हाथापाई को याद किया था, जब वे एक पार्टी में नशे में थे. 'टिप्स' के प्रोड्यूसर और हेड रमेश तौरानी ने कहा था, 'ताल' सिर्फ एक फिल्म नहीं थी. यह एक सिनेमैटिक सफर था जिसने इंसानी जज्बातों की गहराई को दिखाया. ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर ने यादगार किरदार निभाए जो आज भी फिल्ममेकर्स को प्रेरित करते हैं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हैं. 

कुमार तौरानी ने बताया था कि पच्चीस साल पहले हमने फिल्म 'ताल' के ऑडियो राइट्स लिए थे, यह जाने बिना कि इसका एल्बम इतना बड़ा ब्लॉकबस्टर हिट साबित होगा. 25 साल बाद भी, 'ताल' का संगीत ताजा लगता है और यह अब तक के सबसे लोकप्रिय साउंडट्रैक में से एक बना हुआ है. 'ताल' सुभाष घई, ए. आर. रहमान और आनंद बख्शी की शानदार तिकड़ी द्वारा बनाया गया एक म्यूजिकल मास्टरपीस था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taal Movie Songs, Taal Movie Ott, Taal Movie Hit Or Flop, Taal Movie Director, Taal Movie Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com