विज्ञापन

Teach You A Lesson: स्कूल से ज्यादा ट्यूशन के भरोसे छात्र? 10 एपिसोड की ये कोरियन सीरीज करेगी सोचने पर मजबूर

नेटफ्लिक्स पर एक 10 एपिसोड की नई कोरियन सीरीज टीच यू अ लेसन आई है, जो शिक्षा पर नया नजरिया दिखाएगी.

Gallery View
  • Teach You A Lesson: स्कूल से ज्यादा ट्यूशन के भरोसे छात्र? 10 एपिसोड की ये कोरियन सीरीज करेगी सोचने पर मजबूर
    स्कूल और कोचिंग सेंटर इन दिनों चर्चा के विषय बने हुए हैं. छात्र अपने विद्यालय में शिक्षा लेने की बजाय कोचिंग सेंटर में पैसा खर्च करके पढ़ने जाते हैं. इसके चलते कोचिंग सेंटर की डिमांड भी हर दिन बढ़ती जा रही है. वहीं स्कूल के टीचर का डर छात्रों पर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है. यहां तक कि बच्चों के माता-पिता भी टीचर्स पर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं. ऐसे ही टीचर्स के दर्द को बयां करती और छात्रों की स्कूलों में हालत को दिखाती एक नई कोरियाई सीरीज आई है, जो नेटफ्लिक्स पर नंबर वन सीरीज दिख रही है.
  • Teach You A Lesson: स्कूल से ज्यादा ट्यूशन के भरोसे छात्र? 10 एपिसोड की ये कोरियन सीरीज करेगी सोचने पर मजबूर
    कोरियन ड्रामा के फैन के लिए Teach You a Lesson एक ऐसी सीरीज है, जिसमें कॉमेडी से लेकर एक्शन देखने को मिलेगा. 10 एपिसोड की सीरीज में 10 अलग अलग केस दिखाए गए हैं, जिसमें स्कूल में होती बुली और टीचर्स का बच्चों पर खत्म होता खौफ दिखाया गया है. इसके चलते सरकार Teacher Rights Protection Act के तहत Educational Rights Protection Bureau (EPRB) का गठन करती है.
  • Teach You A Lesson: स्कूल से ज्यादा ट्यूशन के भरोसे छात्र? 10 एपिसोड की ये कोरियन सीरीज करेगी सोचने पर मजबूर
    Teach You a Lesson की कहानी की शुरुआत स्टूडेंट के एक टीचर का कत्ल करने से होती है, जिसके बाद EPRB का गठन होता है. वहीं इस टीम को लीड करने वाला ना ह्वा जिन (किम मु योल) होता है, जो टीचर का मंगेतर चोई गायून ( हा यंग) होता है.
  • Teach You A Lesson: स्कूल से ज्यादा ट्यूशन के भरोसे छात्र? 10 एपिसोड की ये कोरियन सीरीज करेगी सोचने पर मजबूर
    इसके बाद ना ह्वा जिन का साथ टीचर के पिता और मंत्री चोई गंग सोक (ली संग मिन) देते हैं. जबकि टीम में इम हान रिम (जिन की जू) और बोंग गन दे (पीओ) शामिल होते हैं. इसके साथ हर एपिसोड में एक नए केस की तहकीकात EPRB की टीम करती है.
  • Teach You A Lesson: स्कूल से ज्यादा ट्यूशन के भरोसे छात्र? 10 एपिसोड की ये कोरियन सीरीज करेगी सोचने पर मजबूर
    10 एपिसोड में स्कूल में बुली के केस, स्कूल में ड्रग्स के केस, टीचर की तरफ पेरेंट्स का व्यवहार, बच्चों के सुसाइड केस की जांच को दिखाया गया है. EPRB इन केस की जांच करती है. वहीं आखिरी एपिसोड में हा योंग के नाबालिक मडर्रर को सजा मिलते हुए दिखाई गई है.
  • Teach You A Lesson: स्कूल से ज्यादा ट्यूशन के भरोसे छात्र? 10 एपिसोड की ये कोरियन सीरीज करेगी सोचने पर मजबूर
    सीरीज के नेटफ्लिक्स पर आते ही यह टॉप 10 की लिस्ट में शुमार हो गई है. वहीं कोरियन ड्रामा पसंद करने वालों ने इस सीरीज की काफी तारीफ की है और कहा है कि ऐसी एक टीम का होना जरुरी है.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com