विज्ञापन

Mushtaq Khan Family: लव स्टोरी हुई थी फेल, फिर की अरेंज मैरिज, जानिए मुश्ताक खान के परिवार में है कौन-कौन?

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखा. आइए जानते हैं उनके परिवार में कौन-कौन है.

Mushtaq Khan Family:  लव स्टोरी हुई थी फेल, फिर की अरेंज मैरिज, जानिए मुश्ताक खान के परिवार में है कौन-कौन?
लव स्टोरी हुई थी फेल, फिर की अरेंज मैरिज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों मे ‘हम हैं राही प्यार के', ‘जुड़वा', ‘हेरा फेरी', ‘जोडी नंबर 1' और ‘वेलकम' जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदार निभाने वाले मुश्ताक खान अपने साइड किरदारों के लिए ज्यादा जाने जाते हैं. खासकर ‘वेलकम' में बल्लू के किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय बनाया. अपने बेहतरीन अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया. आइए जानते हैं कि उनके परिवार में कौन-कौन है.

मुश्ताक खान के परिवार में कौन-कौन है

मुश्ताक खान के परिवार के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है. वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखते थे. IMDB पर दी गई जानकारी के हिसाब से मुश्ताक खान की शादी अरेंज मैरिज हुई थी. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में मुश्ताक खान ने बताया था कि उनका प्यार फेल हो गया था. फिर उन्हें समझ आया कि उनकी किस्मत में लव नहीं है. फिर मां-बाप के कहने पर उन्होंने अरेंज मैरिज कर ली थी. उनकी पत्नी का नाम सलमा खान है. 

ये भी पढ़ें: 56 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए मुश्ताक खान, 2 साल पहले किडनैपर्स के चंगुल से ऐसे बचाई थी जान

Latest and Breaking News on NDTV

सलमा खान से मु्श्ताक को दो बेटे हुए मोहम्मद अरशद खान और मोहशिन खान. उनके बड़े बेटे अरशद खान की शादी सबा खान से हुई है, जो एक टीचर हैं. वहीं मोहशिन खान को मॉडलिंग से जुड़ा बताया गया है. मुश्ताक खान ने अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को भी काफी हद तक लाइमलाइट से दूर रखा है.

टीवी से लेकर फिल्मों तक बनाया लंबा सफर

सिर्फ फिल्मों तक सीमित न रहते हुए मुश्ताक खान ने टेलीविजन पर भी लगातार काम किया. ‘भारत एक खोज', ‘नुक्कड़', ‘अदालत' और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे टीवी प्रोजेक्ट्स में वह नजर आए. ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में उन्होंने बलदेव त्रिपाठी का किरदार निभाया था. उनके काम को लेकर उन्हें 2017 में ‘लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स' में सपोर्टिंग रोल के लिए सम्मान भी मिला था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mustaq Khan, Ndtv Hindi, Ndtv Hindi News, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com