सोशल मीडिया में कई बार कुछ चीजें अचानक से वायरल हो जाती हैं. बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की बेटी मेघा चटर्जी की तस्वीरें कुछ इसी तरीके से इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं. मेघा भी अपनी मां की तरह ही एक अभिनेत्री हैं और उन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है. वैसे तो मेघा चटर्जी के बारे में ज्यादा पढ़ने और सुनने के लिए नहीं मिलता है, लेकिन इन दिनों मेघा चटर्जी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. फैंस इन तस्वीरों को पसंद भी कर रहे हैं.
मेघा चटर्जी सोशल मीडिया में खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है जैसे उन्हें घूमने-फिरने का कुछ ज्यादा ही शौक है. मेघा चटर्जी ने बॉलीवुड की कुछ पॉपुलर फिल्मों जैसे कि रसलान और ऐसा क्यों होता है में काम किया है. फिल्म ऐसा क्यों होता है का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने किया था. उनकी फिल्म रसलान को 2009 में दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मौसमी चटर्जी के साथ मेघा चटर्जी
गौरतलब है कि मेघा चटर्जी के अलावा मौसमी चटर्जी की एक और बेटी थी, जिनका नाम पायल चटर्जी था. पायल बहुत ही कम उम्र में डायबिटीज की चपेट में आ गई थीं और 2019 में 45 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. बताया जाता है कि पायल 2018 से ही कोमा में चल रही थीं. पायल की शादी हो चुकी थी, लेकिन उनकी मां ने उनकी देखरेख की अनुमति पाने के लिए कोर्ट में गुहार भी लगाई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं