Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु की गैंगस्टर ड्रामा मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल देखने को मिल रहा है. तीन दिनों में जहां फिल्म 150 करोड़ के करीब पहुंच गई है तो वहीं 500 करोड़ के महंगे बजट में बनीं टॉक्सिक की कमाई धीरे धीरे कम होती चली गई है. हाल कुछ ऐसा है कि मिर्जापुर द मूवी के सामने टॉक्सिक मूवी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई. आइए आपको बताते हैं कि टॉक्सिक और मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भारत में 36 करोड़ का नेट कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. जबकि सैटरडे यानी दूसरे दिन आंकड़ा 32 करोड़ था. वहीं पहले दिन फिल्म ने केवल 25.75 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल की. इसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ पहुंचा. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 112.35 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 132.35 करोड़ पहुंची है.
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: 31 दिनों में संडे को हनुमान अंश की सबसे ज्यादा कमाई, 6006.5% प्रॉफिट से रचा इतिहास
टॉक्सिक का हाल हुआ बेहाल
टॉक्सिक को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं, जिसके चलते फिल्म ने संडे को 12वें दिन 2.42 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 245.75 करोड़ पहुंचा. जबकि इंडिया ग्रॉस 293.30 करोड़ ही हो पाया. फिल्म ने ओवरसीज केवल 50 लाख की कमाई हासिल की, जिसके बाद ओवरसीज कमाई 44.50 करोड़ ही पहुंच पाई. इसके चलते 337.80 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई ही हो पाई है.
मिर्जापुर द मूवी के बारे में
मिर्जापुर: फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा और रवि किशन जैसे कलाकार शामिल हैं. जबकि जितेंद्र कुमार ने फिल्म में विक्रांत मैसी को रिप्लेस करते हुए बबलू पंडित की भूमिका निभाई है, जिन्होंने प्राइम वीडियो की सीरीज में इस किरदार को पॉपुलर किया था.
ये भी पढ़ें- फेम गुरुकुल में अरिजीत सिंह को हराने वाले काजी तौकीर का वो गाना, पाकिस्तानी सिंगर ने गाया, कैटरीना कैफ का डांस
ये Video भी देखें: गुड्डू भैया के लिए फैन्स की दीवानगी, ‘मिर्जापुर: द मूवी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं