Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 2: प्राइम वीडियो की सीरीज मिर्जापुर पर बनीं फिल्म मिर्जापुर: द मूवी भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली ही नहीं बल्कि सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी, जिसने अपने दमदार ट्रेलर रिलीज के बाद से ही गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया यानी अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया. वहीं मिक्स रिव्यू मिलने के बाद सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होते ही मिर्जापुर द मूवी ने बंपर ओपनिंग अपने नाम की. लेकिन यह जलवा केवल पहले दिन तक सीमित नहीं था बल्कि दूसरे दिन शनिवार को भी फिल्म ने चमत्कार किया और 50 करोड़ पार की कमाई अपने नाम कर ली है. आइए आपको बताते हैं मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2.
मिर्जापुर द मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 30.75 करोड़ का कलेक्शन हिंदी में हासिल किया है. जबकि तेलुगू में फिल्म ने 25 लाख रुपए कमाए हैं. इसके बाद भारत में 56.75 करोड़ नेट कलेक्शन, 68.20 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 78.45 करोड़ कमाई हो गई है. हालांकि फिल्म 250 करोड़ का बताया जा रहा है, जिससे मिर्जापुर अभी बहुत दूर है.
ये भी पढ़ें- 2003 की वो फिल्म, 13 में से 12 गानों में सलमान खान की आवाज बने उदित नारायण, एक गाने से छाए सुखविंदर सिंह
मिर्जापुर द मूवी का पहले दिन का कलेक्शन डे 1
मिर्ज़ापुर: द मूवी को दर्शकों से मिले अच्छे वर्ड ऑफ माउथ, शानदार रिव्यू और हाउसफुल थिएटर के साथ ही उसके लॉयल ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. हालांकि सोशल मीडिया पर इंटरनेट यूजर्स ने मिर्जापुर द मूवी को मिक्स रिव्यू दिए. जबकि बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 25.5 करोड़ की कमाई हिंदी में हासिल की. जबकि तेलुगू में 25 लाख कलेक्शन रहा. इसी के साथ इंडिया ग्रॉस 30 करोड़ तक पहुंचा था.
मिर्जापुर द मूवी में लौटी मिर्जापुर की दुनिया
मिर्जापुर द मूवी में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने माने चेहरे नजर आ रहे हैं. अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश किए जाने वाले ‘मिर्जापुर: द मूवी' का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है. पुनीत कृष्णा ने इसकी कहानी और स्क्रिप्ट लिखे हैं. वहीं, फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. जबकि, कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं.‘मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. वहीं गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और कालीन भैया की दुनिया ओटीटी नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर जीने का मौका दिया है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Live Updates: बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर आज, सलमान खान ने दी मनोज तिवारी की बेटी को सलाह
ये Video भी देखें: Mirzapur The Movie: क्राइम, थ्रिलर! 'मिर्जापुर' में दिखेगी राजस्थान की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं