Bigg Boss 20 News LIVE Updates: सलमान खान एक बार फिर अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस के लिए तैयार हैं, जिसका 20वां सीजन वह होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. यह शो हर साल जब भी आता है फैंस का एक्साइटमेंट भी बढ़ा देता है. वहीं जब से शो के प्रोमो सामने आए हैं तब से यह जानना चाहते हैं कि इस बार क्या खास होने वाला है. इसी के चलते हम आपको बिग बॉस 20 से जुड़े ताजा अपडेट आपको देने वाले हैं. बिग बॉस 20 में कौन कौन से कंटेस्टेंट हैं? बिग बॉस 20 का पहला कंफर्म कंटेस्टेंट कौन सा है? बिग बॉस 20 का थीम क्या है? और सलमान खान के शो में इस बार क्या खास होने वाला है. आइए आपको बताते हैं.
प्रीमियर और ब्रॉडकास्ट से जुड़ी जानकारी
लॉन्च डेट: 6 सितंबर 2026
होस्ट: सलमान खान
कहां देखें: कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर
बिग बॉस 20 प्रीमियर लाइव अपडेट
हाल ही में बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग शुरू हुई थी, जिसमें सलमान खान काऊबॉय अंदाज में नजर आए. वहीं पैपराजी से थोड़ा नाराज भी दिखे. इसके बाद उन्होंने शो की शूटिंग शुरू कर दी और अब नए नए प्रोमो सामने आ रहे हैं जिसमें भाईजान को अपने हिट गानों पर डांस करते हुए भी देखा जा सकता है. जबकि मनोज तिवारी की बेटी से भाईजान ऑडियंस को मिलवाते हुए भी दिख रहे हैं.
2010 से बिग बॉस के होस्ट हैं सलमान खान
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि सलमान खान 2010 में अमिताभ बच्चन की जगह सीजन 4 के होस्ट बनने के बाद से ही बिग बॉस का चेहरा रहे हैं. वहीं हर साल शो की टीआरपी बढ़ती जा रही है. लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के मुख्य और सबसे लंबे समय तक रहने वाले होस्ट भी सलमान खान हैं. हालांकि बीच में संजय दत्त (सीजन 5), फराह खान (विशेषांक/स्पिन-ऑफ) ने भी साथ में होस्ट किया था.
Bigg Boss में प्रियंका चोपड़ा का कैमियो!
Bigg Boss के लिए गुड विशेज देने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने एक स्पेशल मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा था. सलमन ने कहा मैरी आपके लिए आपकी दोस्त ने मैसेज रिकॉर्ड करके भेजा है. इस पर स्क्रीन पर प्रियंका चोपड़ा का वीडियो प्ले होता है.
Bigg Boss Live Update: मैरी कॉम को बिग बॉस में आते देख चौंके फैन्स
बिग बॉस के 20वें सीजन में मैरी कॉम ने अपने ही अंदाज में एंट्री ली. सलमान खान ने गले लगाकर उनका स्वागत किया. मैरी को बिग बॉस में छोड़ने के लिए उनके दोनों बेटे आए थे. मैरी ने सलमान के साथ स्टेज पर बातचीत के दौरान 'मैंने प्यार किया' का गाना भी गाया.
Bigg Boss Live Update: फैन्स का फैसला से बिग बॉस के घर में घुसीं लव गिल
लव गिल का मुकाबला रिया अहीर से था लेकिन ज्यादा वोट्स और जनता के प्यार की मदद से लव गिल ने घर में एंट्री ली.
Bigg Boss Live Update: ऑस्ट्रिया के एक्टर रोहित खान की बिग बॉस में एंट्री
ऑस्ट्रिया के एक्टर रोहित खान ने सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर की शूटिंग के दौरान काम किया था. रोहित ने अपना वो किस्सा शेयर किया तो सलमान ने भी याद किया कि उनकी मुलाकात टाइगर की शूटिंग के वक्त ऑस्ट्रिया में हुई थी.
Bigg Boss Live Update: आम्रपाली दुबे ने की धमाकेदार शुरुआत, भोजपुरी बवाल के बाद अब बिग बॉस में दिखेंगे नए रंग
भोजपुरी इंडस्ट्री की शान आम्रपाली दुबे ने शो में बड़े ही धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली. 'आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए' पर जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद सलमान खान के साथ उनकी बातचीत शुरू हुई. आम्रपाली ने बताया कि वह इस शो में दर्शकों को अपना एक 2.0 वर्जन दिखाने के लिए आई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्मों में दर्शकों ने उन्हें सीधी- सादी बहू वाले अंदाज में ही देखा है. आम्रपाली और ईशा ने बिग बॉस के घर में एक साथ एंट्री ली.
Bigg Boss Live Update: बादशाह की एक्स वाईफ ईशा रिखी ने ली बिग बॉस में एंट्री, दुखभरी कहानी के साथ हुआ इंट्रोडक्शन
बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने बिग बॉस में एंट्री लेली है. ईशा ने बिना बादशाह का नाम लिए बताया कि किस तरह वह एक रिश्ते में गईं और फिर आखिर में उन्हें वैसा अंत नहीं मिला जैसा कि वह चाहती थीं. खुद के बारे में बताते हुए ईशा ने कहा कि लोग जिस चीज से उन्हें जान रहे हैं वह उससे कहीं ज्यादा हैं.
Bigg Boss Live Update: 20 साल बाद रियलिटी शो पर एंट्री, काजी तौकीर बने बिग बॉस कंटेस्टेंट
कभी इंडिया आइडल की शान रहे काजी तौकीर ने बिग बॉस के 20वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली. काजी पंचायत एक्टर आसिफ खान के साथ बिग बॉस के घर के अंदर गए.
Bigg Boss Live Update: 10 लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे पंचायत के 'दामाद जी'
पंचायत में दामाद जी के किरदार से पॉपुलर हुए एक्टर आसिफ खान दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आए. उन्होंने बताया कि जब पंचायत का गजब बेइज्ती वाला मीम वायरल हुआ तो उस वक्त वे खुद ही अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें वायरल हो रखा था. इसके अलावा आसिफ ने बताया कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म रेडी में 'ढिंगा चिका' गाने में बतौर जूनियर आर्टिस्ट काम किया था.
Bigg Boss Live Update: कनिका मान को आते ही मिला एक वरदान
कनिका को कनफेशन रूम में बुलाकर वरदान दिया कि आने वाले कंटेस्टेंट्स में उन्हें जो पसंद नहीं आया उससे एक चीज छीन ली जाएगी. देखना होगा कनिका इसे किस पर इस्तेमाल करती हैं.
Bigg Boss Live Update: सदस्य नंबर-1 हैं कनिका मान, धुरंधर परफॉर्मेंस मारी एंट्री
कनिका मान ने धुरंधर के गाने शरारात पर एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस से शुरुआत की. टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमा चुकीं कनिका को देख सलमान खान का मौनिका ओह माय डार्लिंग गाने की याद आ गई. सलमान ने बताया कि कनिका नागिन में ड्रैगन के किरदार में थीं. दबंग खान ने बताया कि उन्हें उनकी मां ने बताया था कि कनिका नागिन में ड्रैगन फ्लाई बनी थीं.
Bigg Boss Live Update: सलमान खान के हिट नंबर्स और जबरदस्त परफॉर्मेंस से हुई शो के पहले एपिसोड की शुरुआत
सलमान खान ने स्टेज पर एंट्री मारी तो माहौल अलग ही लेवल का था. भाईजान अपने हिट गानों की मेडली पर परफॉर्म करते नजर आए. उनकी एनर्जी और स्वैग कमाल का था. हैट वाला भाई का लुक दिखा रहा था कि वह नए सीजन को नए तेवर में होस्ट करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं.
Bigg Boss Live Update: ग्रैंड प्रीमियर शुरू, कुछ इस तरह हुआ आगाज
शो की पहली झलक में सलमान खान एक चेस बोर्ड पर नजर आए. इस चेस बोर्ड के साथ वो गेम के दांव पेंच बताते नजर आ आए. ऐसा लग रहा है कि इस बार की थीम चेस से जुड़ी है.
Bigg Boss LIVE Update: जल्द शुरू होगा प्रीमियर, इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देखें लाइ
अगर आप इस वक्त घर पर मौजूद नहीं हैं और बिग बॉस के फैन हैं तो प्रीमियर एपिसोड मिस करने का कोई चांस ही नहीं है क्योंकि आप इसे कहीं से भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर देख सकते हैं. रात ठीत 9 बजे जियो हॉटस्टार पर इसका लाइव प्रीमियर शुरू होगा. इसके साथ शुरू होगी इस चर्चित रियलिटी शो के हंगामाखेज सीजन की शुरुआत.
Bigg Boss LIVE Updates: माही विज बनेंगी बिग बॉस की क्वीन? कलर्स का पुराना चेहरा हैं एक्ट्रेस
तलाक की खबरों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं माही विज शो में एंट्री लेने वाली है. घर में घुसने से पहले उन्होंने पहले स्टेज पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी. इस परफर्मेंस एक झलक यहां देखिए.
Bigg Boss Live Updates: प्रीमियर एपिसोड में धूम मचाएंगे सलमान, इन गानों पर कर रहे परफॉर्म
बिग बॉस के 20वें सीजन का पहला एपिसोड काफी खास होने वाला है. शो को बीस साल पूरे हो रहे हैं इस मौके पर शो के पॉपुलर होस्ट सलमान खान खास तैयारी के साथ मंच पर उतरेंगे उन्हें परफॉर्म करते देखना फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं. हालांकि कुछ फैन्स को सलमान खान की बढ़ती उम्र की भी चिंता है. उन्होंने सलमान को बेस्ट एंटरटेनर कहा.
Bigg Boss Live Update: बिग बॉस के प्रीमियर एपिसोड में पोल डांस का तड़का, लोग पूछ रहे कौन है ये?
बिग बॉस के प्रीमियर एपिसोड में होने वाली परफॉर्मेंसेज की छोटी छोटी झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की गई हैं. इनमें कंटेस्टेंट का चेहरा तो नहीं दिख रहा लेकिन डांस परफॉर्मेंस खूब दिख रही है जिसके बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर ये हैं कौन? आपने ये लेटेस्ट वीडियो देखा क्या?
Bigg Boss Live Update: बिन बुलाए महमान बन रहे थे निरहुए, सलमान ने दूर की गलतफहमी
बिग बॉस 20 का प्रीमियर एपिसोड काफी खास होने वाला है. इसमें आपको भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपने चिर परिचित अंदाज में एंट्री लेते दिखेंगे. निरहुआ को लगा कि उन्हें भी बतौर कंटेस्टेंट एंट्री मिली है लेकिन सलमान खान ने उनकी ये गलतफहमी दूर की. देखें मजेदार वीडियो -
Bigg Boss 20 LIVE: बिग बॉस में पंचायत का तड़का, ये एक्टर बना कंटेस्टेंट
टीवी का सबसे बड़ा, धमाकेदार और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20' शुरू होने जा रहा है.20वें सीजन को लेकर फैन्स और दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. इस बार शो में जो कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं. उनमें से कई के नाम बाहर आ रहे है, जिसमें पंचायत के दामाद जी यानी आसिफ खान का नाम भी शामिल है कि वे भी बिग बॉस सीजन 20 का हिस्सा बनने वाले है. OTT पर उन्होंने अपनी एक्टिंस से हर वर्ग के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. पंचायत के दमादाजी हो या फिर मिर्ज़ापुर' के वफादार बाबर उनके हर किरदार में एक अलग ही टच देखने को मिलता है.
Bigg Boss 20 LIVE: क्योंकि सास भी कभी बहू थी एक्टर की होगी एंट्री
क्योंकि सास भी कभी बहू थी और 'कुमकुम भाग्य' जैसे शो में नजर आ चुके एक्टर अमन गांधी शो का हिस्सा बनने वाले हैं. हालांकि फैंस के बीच वह अपनी जगह बना पाते हैं या नहीं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
Bigg Boss 20 LIVE: बिग बॉस 20 में नजर आएंगी माही विज
टीवी की जानी मानी अदाकारा माही विज भी बिग बॉस 20 में एंट्री करती हुईं नजर आएंगी. वह 'लागी तुझसे लगन' और 'बालिका वधू' जैसे डेली सोप्स में दमदार लीड रोल निभाने के लिए पहचानी जाती हैं. वहीं पिछले दिनों उनके तलाक की खूब चर्चा हुई थी क्योंकि वह पहले अपने एक्स-हसबैंड और एक्टर जय भानुशाली के साथ 'नच बलिए 5' का खिताब भी जीत चुकी हैं.
Bigg Boss Season 20 LIVE: ‘बिग बॉस’ 20 रचेगा ग्लोबल इतिहास!
एंडेमोल शाइन इंडिया ने बिग बॉस के शानदार 20 साल पूरे होने पर ऐतिहासिक कदम उठाया है. एक ही रात में छह अलग-अलग भाषाओं में शो को लॉन्च करने की तैयारी के साथ प्रोडक्शन हाउस ने कुछ अनोखा कर दिखाया है. बता दे की इस जानेमन रियलिटी शो के कई भाषाओं में एडिशंस आते हैं, और इसी वजह से इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.
यह पहली बार होगा जब इंडियन ऑडियंस अपनी अपनी भाषाओं में ‘बिग बॉस’ को एक साथ देखेगी. सभी के पसंदीदा होस्ट भी एक ही समय पर स्क्रीन पर नजर आएंगे, जो कि अपने आप में कुछ खास होगा. यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसा रियलिटी टेलीविजन के इतिहास में पहली बार देखा जाएगा, जब एक ही फॉर्मेट को एक ही शाम में कई भाषाओं में लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा, पहली बार, अलग-अलग भाषाओं के एडिशंस के सभी होस्ट्स अपनी-अपनी भाषा के बिग बॉस के साथ एक ही समय पर स्क्रीन पर नज़र आएंगे, जो टेलीविज़न पर पहले कभी न देखा गया एक बिल्कुल नया पल बनाएगा. आपको बता दें कि बिग बॉस हिंदी को सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाता है, जबकि बिग बॉस बांग्ला की मेज़बानी सौरव गांगुली करते हैं, बिग बॉस कन्नड़ को किच्चा सुदीप होस्ट करते हैं, बिग बॉस तेलुगु को नागार्जुन अक्किनेनी होस्ट करते हैं, बिग बॉस तमिल को विजय सेतुपति होस्ट करते हैं, वहीं बिग बॉस मलयालम की मेज़बानी मोहनलाल करते हैं.
Bigg Boss 20 Theme News: बिग बॉस 20 की थीम
बिग बॉस 20 की थीम 'वरदान' (एक्स्ट्रा जीवनदान) रखी गई है. खेल के दौरान घर से एलिमिनेट होने वाला प्रतियोगी तुरंत बाहर नहीं जाएगा बल्कि उसे गेम में वापसी का एक और मौका मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में करीब 20 प्रतियोगी हिस्सा ले सकते हैं. ईशा रिखी (मॉडल-एक्ट्रेस), अमन गांधी (टीवी एक्टर), आम्रपाली दुबे (भोजपुरी एक्ट्रेस), कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, खुशी दुबे और शौविक चक्रवर्ती जैसे कंटेस्टेंट के आने की संभावना जताई जा रही है.
Bigg Boss 20 OTT: विदेशों में भी देखा जा सकेगा बिग बॉस 20
'बिग बॉस-20' इंटरनेशनल लॉन्च के साथ अब इन तीन देशों के दर्शक भी बिग बॉस के छह भाषाओं वाले एडिशन में लाइव वोटिंग के जरिए हिस्सा ले सकेंगे. यूके, कनाडा और सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा. क्योंकि हॉटस्चार अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस को इंटरनेशनल लेवल पर लेकर जा रहा है. यूके और कनाडा के दर्शकों को 24x7 लाइव फीड देखने को मिलेगा जबकि कनाडा के दर्शक बिग बॉस हिंदी को टीवी प्रसारण से 7 दिन पहले भी देख सकेंगे. शो कलर्स टीवी प्रसारण के साथ-साथ जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा.
Bigg Boss 20 Confirmed Contestant: बिग बॉस 20 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट
बिग बॉस 20 के कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आ गई है, जिसमें मैरी कॉम से लेकर मनोज तिवारी की बेटी का नाम शामिल है.
Bigg Boss 20 Contestant: बादशाह की एक्स वाइफ का वीडियो
Bigg Boss 20 के वीडियो में एक कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो को देखते ही फैंस ने कहा कि यह बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रेखी हैं. वहीं अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र करने पर ट्रोल हो रही हैं. फैंस का कहना है कि शो में आने के लिए दूसरे शख्स की बुराई करना ठीक नहीं है.
Bigg Boss 20 Contestant: बिग बॉस 20 में कंफर्म हुई कनिका मान!
बिग बॉस 20 के मेकर्स ने कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दो कंफर्म कंटेस्टेंट की झलक दिखाई है. हालांकि चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है. लेकिन फैंस को पता चल गया है कि वह कौन हैं. पहले प्रोमो में एक लड़की डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं फैंस ने वीडियो देखते ही कंफर्म कर दिया है कि यह टीवी एक्ट्रेस कनिका मान हैं.
Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 की शूटिंग पर नाराज हुए थे सलमान खान
सलमान खान लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग-बॉस-20' में होस्ट के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं, जिसके लिए अभिनेता ने शो की शूटिंग शुरू दी है. इस दौरान अभिनेता पैपराजी से थोड़ा नाराज नजर आए. शूटिंग के लिए अभिनेता ने काउबॉय लुक अपनाया हुआ था. शो में जाने से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज दिए और स्टेज से दूरी बनाने का निर्देश भी दिया. उन्होंने यह कहते हुए सुना गया, "यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है. क्लिप के आखिर में, जब पैपराजी उनसे पोज देने के लिए कहते रहे, तो एक्टर चिढ़े हुए दिखे और उन्होंने उसी कहा, "फोटो, फोटो, फोटो."
Bigg Boss 20 News: बिग बॉस 20 के घर की देखें झलक
बिग बॉस 20 का घर हर बार की तरह आलीशान होगा. लेकिन आप देखेंगे तो जंगल जैसी थीम देखने को मिलेगी.
Bigg Boss 20 News: मनोज तिवारी के बाद निरहुआ आए ग्रैंड प्रीमियर पर नजर
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भी नजर आ रहे हैं. हालांकि यह कंफर्म नहीं है कि वह शो का हिस्सा होंगे या नहीं. लेकिन प्रोमो देखकर फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया है.
Bigg Boss 20: बेटी को लेकर बिग बॉस 20 में पहुंचे मनोज तिवारी
बिग बॉस 20 की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी हैं, जिसका प्रोमो सामने आ गया है. वहीं प्रोमो में सलमान खान उन्हें बताते हैं कि अंडो पर घर में लड़ाई होती है तो आप बाप पर मत जाना.
Bigg Boss 20 Live: सलमान खान ने किया बिग बॉस 20 का आगाज
बिग बॉस 20 का आगाज सलमान खान अपने डांस से करते हुए नजर आएंगे, जिसकी झलक मेकर्स ने नए प्रोमो में दी है. वहीं भाईजान हैलो ब्रदर जैसे गानों पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं.
When Where To Watch Bigg Boss: बिग बॉस 20 कब और कहां देखें?
बिग बॉस के नए सीजन की बात करें तो, यह हिंदी रियलिटी शो का 20वां एडिशन है, जिसमें सलमान होस्ट के तौर पर वापस आ रहे हैं. सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा, जिसे आप रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे देख सकते हैं.