विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2021

मालदीव में समुद्र में गोता लगाती नजर आईं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, देखें वीडियो

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इन दिनों मालदीव में हैं. मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर लगातार मालदीव से अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं.

मालदीव में समुद्र में गोता लगाती नजर आईं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, देखें वीडियो
मीरा राजपूत ने मालदीव से शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इन दिनों मालदीव में हैं. मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर लगातार मालदीव से अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं. मीरा राजपूत ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह समुद्र में गोता लगाती नजर आ रही हैं. मीरा राजपूत के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और इसे अभी तक एक लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. मीरा राजपूत ने इस वीडियो को शेयर करते हुए खुद को वाटर बेबी भी कहा है. 

 
मीरा राजपूत ने मालदीव में स्विमिंग करते हुए इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'Vitamin Sea की डोज लेते हुए. मेरे साथ डुबकी लगाओ. वाटरबेबी.' इस वीडियो में मीरा राजपूत ने पिंक कलर का स्विमसूट पहन रखा है. मीरा राजपूत के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और वह उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. 

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 2015 में हुई थी. मीरा राजपूत की दिल्ली की रहने वाली हैं और शाहिद से 13 साल छोटी हैं. शाहिद और मीरा के बेटी मीशा और बेटा जैन हैं. शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'जर्सी' है जो साउथ की इसी नाम से सुपरहिट फिल्म का रीमेक है. 
 

सिंबा नागपाल को मिले रुबीना दिलैक से टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mira Rajput, Shahid Kapoor, Mira Rajput Swimming In Maldives, Mira Rajput Video, Mira Kapoor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com