विज्ञापन

32 साल पुराना गाना, बिगड़े मुंडों को सुधारने के लिए बना एंथम, बाली ब्रह्मभट्ट की आवाज, दूरदर्शन के सुपरहिट मुकाबला शो की था जान

दूरदर्शन पर 90 के दशक में गानों का एक शो आया करता था. शो का नाम था सुपरहिट मुकाबला इस शो पर जैकी श्रॉफ का ये पॉपुलर गाना जरूर बजता था. जिसे बाली ब्रह्मभट्ट ने गाया था.

32 साल पुराना गाना, बिगड़े मुंडों को सुधारने के लिए बना एंथम, बाली ब्रह्मभट्ट की आवाज, दूरदर्शन के सुपरहिट मुकाबला शो की था जान
बिगड़े मुंडों को सुधारने के लिए 32 साल पहले आया था गाना, आज भी है सुपरहिट
Social Media
नई दिल्ली:

90 के दशक में आई हिंदी फिल्मों ने कई शानदार नगीने दिए हैं. ये गाने ऐसे हैं जो केवल गाने नहीं बल्कि फीलिंग्स हैं. इनसे उस दौर की छोटी छोटी यादें जुड़ी हैं जैसे कि इस गाने को ही लीजिए. ये गाना उस दौर में टीवी पर खूब सुना जाता है और लोग एक दूसरे को चिढ़ाने और टांग खींचने के लिए इसे खूब गाया करते थे. बाली ब्रह्मभट्ट और अल्का याग्निक की आवाज और अंदाज ने इस गाने पर चार चांद लगाए थे.

अम्मा देख अम्मा देख तेरा मुंडा बिगड़ा जाए

यहां हम 90 के दशक के जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है 'अम्मा देख अम्मा देख तेरा मुडा बिगड़ा जाए'. ये गाना साल 1994 में आई फिल्म स्टंटमैन का था. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ और जेबा बख्तियार लीड रोल में थीं. अब जरा इस हिट गाने पर लौटें तो इसका म्यूजिक नदीम सैफी और श्रवण राठौड़ ने लिखा था. वहीं इस गाने के कैची बोल समीर ने लिखे थे. कौन सोच सकता है कि नजर के सामने, कुछ कुछ होता है, तुम दिल की धड़कन में जैसे रोमांटिक गाने लिखने वाले समीर ने इस गाने को लिखा होगा लेकिन ये नगीना भी उन्हीं की कलम से निकला है.

ये गाना उस दौर का एक हिट डांसिंग नंबर था. इसमें जैकी श्रॉफ अम्मा से उसके बिगड़ते लड़के की शिकायत करते नजर आ रहे हैं. गाना हल्के फुल्के मस्ती के मूड का है. इससे आप कोई ठोस मतलब नहीं निकाल सकेंगे लेकिन हां एंटरटेन 100 पर्सेंट होंगे.

स्टंटमैन फिल्म में थे 7 गाने

जैकी श्रॉफ के लीड रोल वाली इस फिल्म में 7 गाने थे. 

1- आज मिले हो कल फिर: इस गाने को कुमार सानू और अल्का याग्निक ने गाया था.

2- आती है तेरी याद: ये गाना कुमार सानी और अल्का याग्निक ने गाया.

3- अम्मा देख तेरा मुंडा: इस गाने को बाली ब्रह्मभट्ट और अल्का याग्निक ने गाया था.

4- कोई दिल दुखाए ना ऐसे किसीका: ये गाना सोनू निगम ने गाया.

5- ये आंखें हैं या आइना: ये गाना कुमार सानू और अल्का याग्निक ने गाया था.

6- ये मैंने सोच लिया: ये गाना कुमार सानू और सुहासिनी ने मिलकर गाया था.

7- जिंदगी क्या है एक नगमा: इस गाने को कुमार सानू और अल्का याग्निक ने गाया था.

स्टंटमैन की कहानी और बॉक्स ऑफिल कलेक्शन

बजरंग तिवारी (जैकी श्रॉफ) पुणे का रहने वाला एक मोटरसाइकिल स्टंटमैन है. रीना (जेबा बख्तियार) एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं. रीना की दोस्ती बजरंग से उसके भाई विजय के जरिए होती है. रीना और बजरंग एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं. रीना की विधवा मां इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ होती हैं, क्योंकि बजरंग एक आम स्टंटमैन होता है और उसका परिवार उसकी लाइफ स्टाइल को पसंद नहीं करता. कहानी में उस समय बड़ा मोड़ आता है जब रीना के भाई विजय की हत्या हो जाती है. साजिश के तहत इस हत्या का झूठा इल्जाम बजरंग पर लगा दिया जाता है. फिल्म को लेकर मौजूद जानकारी के मुताबिक ये फिल्म करीब 4 करोड़ में बनी थी. वहीं इस फिल्म की कमाई 9.99 करोड़ रही थी.

ये Video भी देखें: 1942: A Love Story के किस सीन में टूटा था Jackie Shroff का पैर? सामने आया दिलचस्प किस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Songs, Bali Brahmbhatt, Jackie Shroff, Stuntman, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com