विज्ञापन

शाहरुख काजोल की 1998 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, अलका, सानू, उदित, कविता के 8 के आठ गाने सुपरहिट

90s के दौर में आमिर खान के अलावा सलमान खान और शाहरुख खान का बॉलीवुड पर राज था, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इन्हीं में से एक थी 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जिसका रिकॉर्ड 2001 में टूटा.

शाहरुख काजोल की 1998 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म,  अलका, सानू, उदित, कविता के 8 के आठ गाने सुपरहिट
1998 की इस फिल्म के 8 गानों में उदित, अलका, कुमार सानू और शंकर महादेवन की आवाज
youtube
नई दिल्ली:

90s के दौर में आमिर खान के अलावा सलमान खान और शाहरुख खान का बॉलीवुड पर राज था, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इन्हीं में से एक थी 1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, जिसका रिकॉर्ड 2001 में टूटा. खास बात यह है कि इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की हिट जोड़ी देखने को मिली थी. जबकि सलमान खान भी फिल्म में नजर आए थे. हालांकि फिल्म के टाइटल का जावेद अख्तर ने वल्गर बताया था. जबकि रिलीज होने के बाद इस फिल्म के 8 गानों वाला साउंडट्रैक सबसे ज्यादा बिकने वाले साउंडट्रैक में शामिल हो गया. वहीं इन्हें अलका याग्निक, उदित नारायण, शंकर महादेवन, कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज से अमर किया. 

1998 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान और काजोल की 1998 में आई फिल्म कुछ कुछ होता है की हम बात कर रहे हैं, जिसे लिखा और निर्देशन करण जौहर ने डायरेक्शन किया था. वहीं यश जौहर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. फिल्म में रानी मुखर्जी और सलमान खान का कैमियो था. जबकि एक्ट्रेस सना सईद ने किंग खान की बेटी का किरदार निभाया था. फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसने 10 करोड़ के बजट में दुनियाभर में 106.73 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार और लता मंगेशकर की 42 साल पुरानी फिल्म के 15 गाने, पंद्रह के 15 सुपरहिट, पति पत्नी के बीच आई एक्स गर्लफ्रेंड, आज भी सदाबहार

जावेद अख्तर ने कहा था वल्गर

कुछ कुछ होता है के 8 गाने थे, जिन्हें जतिन ललित ने कंपोज किया था. जबकि समीर ने लिरिक्स लिखे थे. यह करण जौहर के साथ उनका पहला कोलाब्रेशन था. हालांकि पहले जावेद अख्तर से इस फिल्म के गाने के लिए कॉन्टेक्ट किया गया था और सिर्फ एक गाना कोई मिल गया तैयार हुआ था. हालांकि फिल्म के टाइटल के बारे में जानने के बाद जावेद अख्तर ने इसे मीडियोकर, ऑबसीन और वल्कर कह दिया था. इसके बाद उन्होंने फिल्म से हाथ खींच लिए.

उदित नारायण-अलका याग्निक के 8 गानों ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म के गाने रिलीज के बाद सुपरहिट साबित हुए. यह 1998 की सबसे ज्यादा बिकने वाले साउंडट्रैक थी. फिल्म ने 8 मिलियन यूनिट भारत में बेचे. जबकि मलेशिया और इंडोनेशिया में भी इस फिल्म की यूनिट बिकीं. 

कुछ कुछ होता है के 8 गाने

कुछ कुछ होता है फिल्म 175 मिनट की फिल्म थी, जिसमें 42:59 मिनट के 8 गाने थे, जो इस प्रकार हैं...

पहला गाना "कुछ कुछ होता है" है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया. 
दूसरा गाना "कोई मिल गया" है, जिसे कविता कृष्णमूर्ति, उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है.
तीसरा गाना "साजनजी घर आए" है, जिसे कुमार सानू, अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है. 
चौथा गाना "कुछ कुछ होता है (Sad)" को अलका याग्निक ने गाया.  
पांचवा गाना "रघुपति राघव" है, जिसे अलका याग्निक और शंकर महादेवन ने गाया. 
छठा गाना "तुझे याद ना मेरी आई" है, जिसे अलका याग्निक, मनप्रीत अख्तर और उदित नारायण ने गाया है. यह फिल्म का सबसे लंबा गाना है. 
सातवां गाना "लड़की बड़ी अंजानी है" है, जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी. 
आठवां गाना "ये लड़का है दीवाना" है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था. 

ये भी पढ़ें- सात फेरों के सात वचन याद दिलाता है 44 साल पुराना सुपरहिट गाना, आशा भोसले की आवाज में अमर, हर शादी की है शान

ये Video भी देखें: "फिल्म समय की कसौटी पर खरी उतरी ": 'कुछ कुछ होता है' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शाहरुख खान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuch Kuch Hota Hai, Kuch Kuch Hota Hai Songs, Bollywood, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com