विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2019

Marjaavaan Box Office Collection Day 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट, जानें कुल कमाई

Marjaavaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और एक्ट्रेस तारा सूतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म 'मरजावां' (Marjaavaan) की कमाई में गिरावट आई है.

Marjaavaan Box Office Collection Day 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट, जानें कुल कमाई
Marjaavaan Box Office Collection Day 7: फिल्म 'मरजावां' की कमाई में गिरावट
  • फिल्म 'मरजावां' की कमाई में गिरावट
  • फिल्म को उम्मीद के मुताबिक सफलाता नहीं मिल रही
  • इतना गिर गया कलेक्शन
नई दिल्ली:

Marjaavaan Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और एक्ट्रेस तारा सूतारिया (Tara Sutaria) की फिल्म 'मरजावां' (Marjaavaan) की कमाई में थोड़ी गिरावट आई है. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं, लेकिन फिल्म को लेकर जो उम्मीद थी उस हिसाह से यह बॉक्स कलेक्शन नहीं कर पा रही है. फिल्म ने रिलीज के दिन यानी शुक्रवार को 7.03 करोड़, शनिवार को 7.21 करोड़, रविवार को 10.18 करोड़, सोमवार को 4.15 करोड़, मंगलवार को 3.61 करोड़, बुधवार को 3.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस हिसाब से फिल्म ने 6 दिन में 35.34 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अमिताभ बच्चन की गोद में नजर आई यह बच्ची, जो है आज की सुपरस्टार, पहचानें कौन?

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म 'मरजावां' (Marjaavaan) को लेकर खबर आ रही है कि फिल्म ने 7वें दिन यानी गुरुवार को करीब 2 से ढाई करोड़ का कारोबार किया है. 7 दिन बाद यह फिल्म 50 करोड़ के क्लब में भी शामिल नहीं हो पाई. लेकिन उम्मीद है कि फिल्म वीकेंड पर जोरदार कमाई करेगी. गुरुवार के आधिकारिक आंकड़े फिलहाल नहीं आए हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख का नया अवतार देखने को मिल रहा है. 

सलमान खान फिल्म्स का Tweet हुआ वायरल, लिखा- डियर 'कैनेडियन देशभक्त' कमाल की दबंगई करते हो...

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) की जोड़ी इससे पहले भी 'एक विलेन' फिल्म से धमाल मचा चुकी है. ये दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है. हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां (Marjaavaan) के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और आथिया शेट्टी की फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर (Motichoor Chaknachoor)' भी रिलीज हुई है. इस फिल्म को भी फैन्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Marjaavaan Box Office Collection Day 7, Sidharth Malhotra, Riteish Deshmukh, Tara Sutaria, Marjaavaan Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com