विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2019

Mardaani 2 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' ने 5वें दिन भी किया जोरदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़

Mardaani 2 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म ने पांचवेें दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन.

Mardaani 2 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' ने 5वें दिन भी किया जोरदार प्रदर्शन, कमा डाले इतने करोड़
Mardaani 2 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म ने कमाए इतने करोड़
  • रानी मुखर्जी की फिल्म सिनेमाघरों में हुई रिलीज
  • फिल्म ने पांच दिनों में किया इतना कलेक्शन
  • दर्शकों को खूब लुभा रही है ये फिल्म
नई दिल्ली:

Mardaani 2 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2 (Mardaani 2)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है.  फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर पर आधारित है, जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है. 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी दमदार किरदार निभा रही है. उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है. रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2 (Mardaani 2 Box Office Collection)' ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अदाजा लगाया जा सकता है कि रानी मुखर्जी की मर्दानी 2 ने मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म पांच दिनों में 23.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं. 

मशहूर अभिनेता श्रीराम लागू का 92 साल की उम्र में निधन

बता दें, रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की फिल्म 'मर्दानी 2 (Mardaani 2)' ने पहले दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन फिल्म ने 7 से 8 करोड़ रुपये, चौथे दिन  3 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. रानी मुखर्जी ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है. दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स को भी फिल्म की कहानी बेहद पसंद आ रही है. फिल्म समीक्षक रानी मुखर्जी के दमदार किरदार की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.  

बॉलीवुड एक्टर ने ट्विटर पर की अपील, बोले- सीलमपुर के दोस्तों से दरख्वास्त है हथियार ना...

रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) की यह फिल्म काफी विवाद के बीच रिलीज हुई है. 'मर्दानी 2 (Mardaani 2)' को लेकर विवाद की शुरुआत फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से हुई है. इसमें एक सीरियल रेपिस्ट और खूनी को दिखाया गया है जो शहर में कम उम्र की लड़कियों को अपने निशाने पर लाता है, ऐसा कहा गया है कि यह सच्ची घटना से प्रेरित है. रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) फिल्म में पुलिस अफसर शिवानी रॉय की अपनी भूमिका को दोहरा रही हैं, जो उस अपराधी को दो दिनों में पकड़ने की बात ठान लेती हैं.

देखें Video:

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mardaani 2 Box Office Collection Day 5, Mardaani 2 Collection, Mardaani 2 First Day Collection, Mardaani 2 Release, Rani Mukherjee, Rani Mukherjee Mardaani 2 Release, Mardaani 2 Box Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com