4000 करोड़ की रामायण की चर्चा इन दिनों चारों ओर है. दर्शक फिल्म को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. रामायण देखने के बाद लोगों की राय बंटी हुई है. वहीं रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल करने वाले एक्टर सुनील लहरी, महाभारत में भीष्म पितामह का रोल करने वाले मुकेश खन्ना सहित कई कलाकार फिल्म की आलोचना कर रहे हैं. इन सभी कलाकारों पर मशहूर कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर रिएक्शन दिया है.
वरुण ग्रोवर का पोस्ट
वरुण ग्रोवर ने एक पोस्ट में लिखा, 'रामानंद सागर के पुरानी रामायण के कलाकार नई फिल्म पर इस तरह कमेंट कर रहे हैं जैसे वह खुद भगवान के अवतार हों.' वरुण ग्रोवर की यह पोस्ट उस समय आई जब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण रिलीज हुई है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण का किरदार निभा रहे हैं. पुरानी टीवी सीरियल के कई कलाकारों ने नई फिल्म देखकर अपनी राय रखी है.
सुनील लहरी ने की आलोचना
लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी ने फिल्म देखकर कहा कि विजुअल्स और वीएफएक्स बहुत अच्छे हैं. कलाकारों ने मेहनत की है. लेकिन उन्होंने कुछ कमियों की भी बात की. उन्होंने बताया कि कुछ जरूरी सीन गायब हैं या कमजोर लगते हैं. जैसे परशुराम वाला सीन, अहिल्या का प्रसंग और कुछ संवाद. उनका मानना है कि फिल्म में भक्ति और दिव्यता कम और शक्ति ज्यादा दिखती है. रावण के किरदार को ज्यादा ग्लोरिफाई किया गया है.
Actors from Ramanand Sagar's Ramayana commenting on the new film with the entitlement as if they are actual avatars.
— वरुण 🇮🇳 (@varungrover) November 12, 2026
रामायण सीरियल के बारे में
इससे पहले रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने भी रणबीर कपूर के कास्टिंग पर सवाल उठाए थे. हालांकि उन्होंने यश और साई पल्लवी की कास्टिंग की तारीफ की थी.पुरानी रामायण 1980 के दशक में आई थी. उस समय टेलीविजन सीमित था. फिर भी वह सीरियल लोगों के दिल में बस गई. अरुण गोविल राम बने तो उन्हें आज भी उसी रूप में याद किया जाता है. नई फिल्म में उन्हें दशरथ का रोल दिया गया है.
यह भी पढ़ें | ये हैं दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं