बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टीनू आनंद इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनका अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हालांकि अब एक्टर ठीक हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. वह अब अपने घर लौट चुके हैं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार पूरी तरह से रेस्ट कर रहे हैं.
12 दिन से अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 दिन पहले टीनू आनंद की पांच पसलियां टूटी थीं. इनमें से एक पसली फेफड़े में चुभ गई थी, जिससे फेफड़ा पंक्चर हो गया था. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ICU में रखा गया था. इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और अब वह खतरे से बाहर हैं. चोट कैसे लगी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
घर लौटने के बाद टीनू आनंद की फिजियोथेरेपी नियमित रूप से चल रही है. डॉक्टरों ने उन्हें सख्त बेड रेस्ट की सलाह दी है. उन्हें घर से बाहर न निकलने को कहा गया है. पसलियों और फेफड़े की चोट के कारण रोजमर्रा के काम भी मुश्किल हो रहे हैं. बिस्तर से उठना, बैठना या करवट लेना भी दर्दनाक है. वह पूरी तरह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और बॉडी को ठीक होने का पूरा मौका दे रहे हैं.
ठीक होने में लगेगा समय
टीनू आनंद लंबे समय से हिंदी सिनेमा से जुड़े हैं. उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं. हाल ही में वह राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी' में नजर आए थे. फैंस और सिनेमा जगत के लोग उनकी जल्द रिकवरी की कामना कर रहे हैं. डॉक्टरों का मानना है कि टीनू आनंद को पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा.
यह भी पढ़ें | Ramayana Box Office Collection Day 8: 1000 करोड़ क्लब में पहुंची रामायण, बाहुबली 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं