विज्ञापन

वो सबसे लंबी रात थी, डेथ बेड पर मनीषा कोइराला को मिला सबसे बड़ा सबक, फिर ऐसे जीती जिंदगी की जंग

 एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पॉलिटिकल फैमिली से हूं तो कुछ लोगों की इच्छा है कि मैं पॉलिटिकल जॉइन करूं, बस मैं इतना कह सकती हूं कि मैं कंस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स कर सकती हूं, लेकिन जो एक्स्ट्रा काम करने होते हैं, वो मैं नहीं कर सकती.

वो सबसे लंबी रात थी, डेथ बेड पर मनीषा कोइराला को मिला सबसे बड़ा सबक, फिर ऐसे जीती जिंदगी की जंग
डेथ बेड पर मनीषा कोइराला को मिला जिंदगी का सबक
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) वो नाम है, जिसने नेपाल से बाहर निकलकर बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया. बता दें, मनीषा कोइराला 90 के दशक की वो एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी को दीवाना बनाया. वैसे तो मनीषा कोइराला ने फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था.  जिसके बाद मनीषा कोइराला काफी बड़ी फिल्मों में नजर आई. जिसमें उनकी एक महत्वपूर्ण फिल्म 1942: लव स्टोरी का नाम शामिल है.  फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में मनीषा कोइराला बहुत ही सुंदर नजर आई थीं और उन पर आधारित गाना एक लड़की को ऐसा लगा ने दर्शकों के बीच धमाल मचा दिया था. आज भी लोग इस गाने को सुनते हैं. मनीषा कोइराला इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ नजर आई थीं. फिल्म 21 अगस्त 2026 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मनीषा कोइराला हाल ही में साल 2024 में रिलीज हुआ शो हीरा मंडी में नजर आई थीं, जिसके बाद अब दर्शक मनीषा कोइराला की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ सालों पहले एक्ट्रेस कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित हो गई थीं. इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया और अपनी सेहत और परिवार के साथ समय बिताना शुरू किया. मनीषा कोइराला ने एनडीटीवी से बात करते समय जीवन की मुख्यता बताई.

'जीवन' का महत्व

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने कहा कि मैं जब कभी भी कहीं जाती हूं तो कभी-कभी लोग मुझे 'इलू इलू' कहते हैं और पूरा गाना भी गाकर सुनाते हैं. एक्ट्रेस ने शो हीरा मंडी को लेकर कहा कि शो में जितने भी एक्ट्रेस थीं, उनसे मेरी काफी अच्छी बाँडिंग थी, हम सभी एक दूसरे के काम को प्रोत्साहित करते थे और क्लैप्पिंग भी करते थे. सभी ने काफी अच्छा काम किया है. बहुत से लोग यह सोचते थे कि मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया है और संजय लीला भंसाली मुझे हीरा मंडी से वापस लेकर आए. मैं इतना कह सकती हूं कि कुछ सालों पहले मेरी तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद मैं काम करती थी लेकिन अपनी दुनिया में भी मस्त रहती थी. अपनी लाइफ एंजॉय करती थी, ऐसा नहीं है कि मैंने बॉलीवुड छोड़ा था, बीच-बीच में मैंने संजू, डियर माया और दिवाकर बनर्जी के प्रोजेक्ट में काम किया था. मैंने बॉलीवुड में बहुत काम किया है और मेरी जर्नी बहुत ही शानदार रही है. कुछ समय के लिए मैंने खुद को बॉलीवुड से थोड़ा अलग कर लिया था. क्योंकि मैं इन दिनों नेचर और अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हूं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं पॉलिटिकल फैमिली से हूं तो कुछ लोगों की इच्छा है कि मैं पॉलिटिकल जॉइन करूं, बस मैं इतना कह सकती हूं कि मैं कंस्ट्रक्टिव पॉलिटिक्स कर सकती हूं, लेकिन जो एक्स्ट्रा काम करने होते हैं, वो मैं नहीं कर सकती. मैं हमेशा उन नेताओं को फॉलो करती हूं जो कुछ राजनीति में नया उदाहरण देकर जाना चाहते हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे अभी तक राजनीति में आने का कोई प्रेशर नहीं है और मैं कभी प्रेशर हैंडल नहीं नहीं हूं. मैं हमेशा से बॉलीवुड में एक अच्छे डायरेक्टर के साथ काम करना चाहती हूं, क्यों ना मुझे कोई छोटा सा किरदार क्यों ना मिले. मैं उन लोगों के साथ काम करना चाहती हूं, जिनसे मुझे कुछ सीखने को मिले.

ये भी पढ़ें: जावेद अख्तर ने लिखा पति-पत्नी के प्यार का ये खूबसूरत गीत, तब्बू की सेवा करते दिखे अनिल कपूर, कुमार सानू-चित्रा की आवाज ने बनाया कल्ट

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

मनीषा कोइराला के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2024 में आई सीरीज हीरा मंडी में नजर आ चुकी हैं. इस शो में उन्होंने मल्लिका जान का किरदार निभाया था. यह संजय लीला भंसाली का पहला ओटीटी शो था, जिसने दुनिया भर में एक अलग छाप छोड़ी और मनीषा कोइराला ने भी अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. संजय लीला भंसाली और मनीषा कोइराला इससे पहले फिल्म खामोशी में साथ काम कर चुके हैं और यह फिल्म संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब रिपोर्ट के अनुसार यह भी खबर है कि शो हीरा मंडी 2 जल्द ही दर्शकों के बीच में आएगा. लेकिन इस शो की शूटिंग कब शुरू होगी और कब दर्शकों की बीच में आएगा, इस बार में कुछ भी पता नहीं है. मनीषा कोइराला जल्द ही एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं. बीते दिनों मनीषा कोइराला भोपाल में इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए आई थीं, यह प्रोजेक्ट भी कब दर्शकों के बीच में आएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. बस दर्शक उनके आने वाले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Manisha Koirala, Manisha Koirala Films, Manisha Koirala Affiars, Manisha Koirala Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com