सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करने में अंकल कम्यूनिटी भी पीछे नहीं है. अब उसमें चाहे उनकी कॉमेडी हो या फिर जबरदस्त डांस की रील. अब हीरो पर्सनालिटी वाले इन अंकल को ही देख लीजिए, इनका सोशल मीडिया पर अलग ही जलवा है. यह आए दिन रफ एंड टफ लुक में अपनी डांस रील शेयर करते हैं और लोगों का प्यार बटोरते हैं. हम जो आपके लिए इन अंकल की डांस रील लाए हैं, उसमें यह एक स्वीट बॉलीवुड सॉन्ग पर अपनी ही मस्ती में नाच रहे हैं. अंकल का डांस सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स ही नहीं बल्कि नॉन-फॉलोअर्स के बीच भी वायरल हो रहा है. इन अंकल ने फिल्म 'यह दिल क्या करे' के टाइटल सॉन्ग पर बेहद खूबसूरत डांस किया है.
डैशिंग पर्सनालिटी वाले अंकल का डांस (Man Dances on Song Dil Kya Kare)
ब्लैक पैंट और लाइट ब्लू डेनिम शर्ट में हैंडसम दिख रहे वरुण अरोड़ा नामक इन अंकल ने अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'यह दिल क्या करे' के टाइटल सॉन्ग 'यह दिल क्या करे' पर कैमरे के सामने डांस किया है. यह अंकल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और इनके अकाउंट पर ज्यादातर डांस की ही वीडियो देखने को मिलेगी. वरुण अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 78 हजार फॉलोअर्स हैं. अब अगर इनके नए डांस वीडियो की बात करें तो इस पर 1 लाख 30 हजार और 162 लाइक्स आ चुके हैं. वहीं, कमेंट बॉक्स में ज्यादातर यूजर्स उनके डांस की कम और पर्सनालिटी की ज्यादा तारीफ कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अंकल के डांस पर लोग हुए लट्टू (Man Dance Viral Video)
अंकल के डांस पर एक यूजर ने लिखा है, 'डांस का तो पता नहीं, लेकिन आपके प्रोफाइल में जाकर देखा तो आपकी पर्सनालिटी डैशिंग है. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'आप बहुत अच्छा डांस करते हो, आपकी पर्सनालिटी पर डांस जचता है'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'आप अच्छे-अच्छे गानों पर डांस कर दिल जीत लेते हो'. वहीं, कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इन अंकल को फिल्मों में जाने की सलाह दे रहे हैं. बता दें, वरुण अरोड़ा के इंस्टा बायो के मुताबिक वह एक कोरियोग्राफर हैं और वह रोजाना अपने डांस के वीडियो शेयर करते रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं