विज्ञापन

संन्यास लेने के बाद ग्लैमर की दुनिया में ममता कुलकर्णी की वापसी, 25 साल बाद इस शो से करेंगी कमबैक

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी कुकिंग रियलिटी शो, "लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3" के लेटेस्ट एपिसोड के साथ 25 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं.

संन्यास लेने के बाद ग्लैमर की दुनिया में ममता कुलकर्णी की वापसी, 25 साल बाद इस शो से करेंगी कमबैक
संन्यास लेने के बाद ग्लैमर की दुनिया में ममता कुलकर्णी की वापसी
नई दिल्ली:

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी कुकिंग रियलिटी शो, "लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3" के लेटेस्ट एपिसोड के साथ 25 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं. हाल ही में उन्हें शो के सेट पर गोल्डन एम्बेलिशमेंट वाली शानदार लाल साड़ी में पोज़ देते हुए देखा गया.  फोटोग्राफर से बातचीत करते हुए, ममता ने बताया कि वह दो दशक से ज़्यादा समय के बाद पहली बार टीवी पर दिखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.  उन्होंने आगे कहा कि ज़िंदगी बहुत सीरियस हो गई है, इसलिए कभी-कभी हंसना अच्छा लगता है.

ममता को यह कहते हुए सुना गया, "मैं बहुत एक्साइटेड हूं. मैं 25 साल बाद टेलीविज़न पर आ रही हूं. असल में अगर आपने ध्यान दिया हो, तो मैं अपनी ज़िंदगी के पिछले 25 सालों में कभी टेलीविज़न पर नहीं आई. एक अच्छा मौका है, हंसने का मौका मिलता है.लोग बहुत गंभीर हो गए हैं, ज़िंदगी बहुत गंभीर हो गई है... सब जगह सीरियसनेस है तो इससे अच्छी बात क्या है कि आप खाना बनाते हुए हंसते हैं.  जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शो फॉलो करती हैं, तो ममता ने बताया, "हां, मैंने दो या तीन एपिसोड देखे हैं और बहुत एन्जॉय किया."

पॉपुलर रियलिटी शो, "लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट" के तीसरे सीज़न में हाल ही में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा और सुदेश लहरी जैसे कुछ पसंदीदा पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी हुई. "द लाफ्टर शेफ्स सीज़न 3", जिसमें एली गोनी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, जन्नत ज़ुबैर, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी कंटेस्टेंट्स के तौर पर शामिल हुए हैं. शो को भारती सिंह होस्ट कर रही हैं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज होंगे. 

यह भी पढें:

 'अस्सी' ही नहीं, तापसी पन्नू की इन 8 फिल्मों ने दिखाया समाज को आईना, अमिताभ और शाहरुख के साथ भी दी है हिट, क्या आपने देखी ? 

पाकिस्तानी ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' की भारत में धूम, जानें कहां देख सकते हैं हानिया आमिर और बिलाल अब्बास के शो का लेटेस्ट एपिसोड

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Kulkarni, Mamta Kulkarni Rare Photos, Mamta Kulkarni News, Mamta Kulkarni Latest, Mamta Kulkarni Tv Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com