विज्ञापन

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत

Rajpal Yadav Radha Yadav Love Story : 9 करोड़ के चेक बाउंस केस में सरेंडर और तिहाड़ में समय बिताने के बाद राजपाल यादव ने अपने एक्सपीरियंस को जीवन के सबसे कठिन दौर में से एक बताया है.

Rajpal Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, कॉमेडियन के प्यार में 9 साल छोटी राधा भाभी कनाडा से चली आई थीं भारत
Rajpal Yadav Radha Yadav Love Story : आइसक्रीम पार्लर में लड़की को देखते ही दिल हार बैठे थे राजपाल यादव
नई दिल्ली:

Rajpal Yadav Radha Yadav Love Story : पॉपुलर कॉमिक एक्टर राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्हें बेल मिली ताकि वह अपने होमटाउन में भतीजी की शादी में शामिल हो सकें. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपने अनुभव शेयर किए और पत्नी राधा यादव ने मुश्किल समय में मिले सपोर्ट के लिए आभार जताया है. एक्टर ने फैंस का धन्यवाद किया जो लगातार उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे, साथ ही उनका भी आभार जताया जन्होंने इस मुश्किल की घड़ी में उनका साथ दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में राजपाल यादव ने बताया कि जेल में परिवार से दूर रहना सबसे कठिन था. उन्हें जेल में अपने परिवार की बेहद याद आती थी.  राजपाल यादव अपनी पत्नी राधा से बेहद प्यार करते हैं. राजपाल यादव और राधा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उनकी लवस्टोरी2002 में कनाडा के कैलगरी में एक कॉफी शॉप-आइसक्रीम पार्लर में शुरू हुई थी.

दोनों की द हीरो की शूटिंग के दौरान मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हुआ. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक राधा से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई. एक्टर को पहली मुलाकात में ही  एहसास हो गया था कि राधा उनके घर को संभाल सकती हैं.   10 महीने की बातचीत के बाद राजपाल यादव और राधा को एहसास हुआ कि अब उन्हें शादी कर के एक हो जाना चाहिए.10 जून 2003 को दोनों ने  शादी कर ली. राधा, राजपाल से उम्र में लगभग 9 साल छोटी हैं और कनाडा छोड़कर भारत उनके साथ रहने आ गईं.  राधा भले ही कनाडा में रही हैं, लेकिन वह दिल से एकदम भारतीय हैं. 

इस शादी से दोनों की दो बेटियां हुई- हर्षिता और रिहांशी. वहीं राजपाल यादव को पहली पत्नी से एक बेटी ज्योति है. ज्योति की शादी हो गई है. राजपाल यादव आए दिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिससे पता चलता है कि वह राधा के साथ बेहद खुशहाल जिंदगी जीते हैं. 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav News, Rajpal Yadav, Rajpal Yadav Love Story, Rajpal Yadav Radha Yadav Love Story, Rajpal Yadav Wife Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com