बॉलीवुड में अभनेत्री मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) को उनके स्टाइलिश और बोल्ड लुक के लिए जाना जाता है. मल्लिका के इसी अंदाज ने उन्हें एक ही झटके में काफी फेमस बना दिया था. वहीं हालही में उन्हें एमएक्स प्लेयर (MX Player) की सीरीज 'नकाब (Nakaab)' में देखा गया है, जिसमें वो जोहरा मेहरा का किरदार निभा रही हैं. इसी के अब वो सोशल मीडिया पर भी आए दिन अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती नजर आती हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो शेयर की है. इन फोटो में वो पूल किनारे चिल करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं फोटो में उनके लुक की बात करें तो उन्हें येलो कलर की बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. वहीं आज वो अपना 45 वां जन्मदिन मना रही हैं और इसी मोके पर ये फोटो शेयर की है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'Birthday girl fit & fablous'. इसी के साथ उनकी इन फोटो पर उनके लुक की तारीफ के साथ फैन्स कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दे रहे है. उनके एक फैन ने लिखा है 'वाह! वह सबसे कमतर असली दिवा है !!', तो किसी ने लिखा है 'हॉटनेस ओवरलोडेड'.
बता दें कि मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने साल 2003 में इमरान हाशमी के साथ मर्डर फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसमें इमरान हाशमी के साथ उनका किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था. मल्लिका शेरावत ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें मर्डर फिल्म के बाद अच्छा काम मिलना बंद हो गया था. मल्लिका ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी काम किया है. मल्लिका का असली नाम रीमा लाम्बा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं