विज्ञापन
This Article is From Nov 25, 2019

मलाइका अरोड़ा ने हैरतअंगेज अंदाज में किया योग, अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर का यूं आया कमेंट- देखें Video

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें वे योग कर रही हैं, और इस वीडियो पर अर्जुन कपूर के चाचा और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने कमेंट किया है.

Also Read in
मलाइका अरोड़ा ने हैरतअंगेज अंदाज में किया योग, अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर का यूं आया कमेंट- देखें Video
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का योग वीडियो हुआ वायरल
  • मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट किया वीडियो
  • लिखा इंस्पिरेशनल मैसेज
  • संजय कपूर का यूं आया कमेंट
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अकसर हर सोमवार को #MondayMotivation हैशटैग से वीडियो शेयर करती हैं. मलाइका अरोड़ा के यह वीडियो अकसर जिम या उनकी योग करने के दौरान के होते हैं. मलाइका अरोड़ा अकसर इन वीडियो में बहुत ही कठिन योग करती हैं, जिसे करना हर किसी के बूते की बात नहीं. मलाइका अरोड़ा के इन वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी आते हैं, और बॉलीवुड के उनके दिग्गज साथी तो दिल खोलकर अपनी राय रखते हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने ऐसा ही एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें वे योग कर रही हैं, और इस वीडियो पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के चाचा और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) तथा कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कमेंट किए हैं. 

तीन विधायक खरीदने निकले थे यह नेता, गंवा बैठे अपने 40 MLA- देखें मजेदार Video

अयोध्या में गायों के लिए 'स्पेशल विंटर कोट' पर प्रकाश राज का Tweet, बोले- बेघर इंसानों का क्या...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Instagram) ने योग करते हुए यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, और लिखा है- 'दुनिया कई चुनौतियां समेटे हुए एक बहुत ही खूबसूरत जगह है. हमारा सफर हमें बदल देता है! लेकिन एक बात जो नहीं बदलती है, वह यह है कि ताकत की जरूरत होती है. मेरा हमेशा से मंत्र रहा है कि हमें झुकना सीखना होगा ताकि हम बहुत कम ही मौकों पर टूट सकें और मैं यहां अपनी क्षमता की सीमा को और आगे लेकर जाती हूं.' इस तरह मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो के जरिये अपने फैन्स को प्रेरित करने का काम किया है.

 बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट का आसिम रियाज पर फूटा गुस्सा, बोले- आसिम सांप है...

h32oo48o

Pagalpanti Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम की 'पागलपंती' ने तीसरे दिन मचाया तूफान, कमा डाले इतने करोड़

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस योग वीडियो पर बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने बहुत ही दिलचस्प कमेंट किया है. फराह खान ने लिखा हैः 'ओह माय गॉड कमीनी...' इस तरह फराह खान ने मलाइका अरोड़ा से अपनी दोस्ती के चलते उन्हें लेकर मजाक किया है. वहीं, अर्जुन कपूर के चाचा और बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है, और लिखा हैः 'वाह!!!'


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora Video, Malaika Arora Video Viral, Malaika Arora Viral Video, Sanjay Kapoor, Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com