बॉलीवुड में अपनी स्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका खुद का बयान नहीं बल्कि उनके बेटे अरहान खान की सोच है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक बातचीत में मलाइका ने खुलासा किया कि उनके बेटे ने शादी और बच्चों को लेकर ऐसा नजरिया रखा, जिसे सुनकर वो भी चौंक गईं. इस बयान के बाद रिश्तों और आज की नई सोच पर फिर से चर्चा शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें: इस शर्त पर जेनिलिया ने की मुख्यमंत्री के बेटे से शादी, रितेश देशमुख को करना पड़ा ये काम
रिश्तों पर मलाइका की साफ सोच
मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में टाइम्स एंटरटेनमेंट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रिश्ते कभी स्थायी नहीं होते, ये समय के साथ बदलते रहते हैं. उनका मानना है कि लोग फिल्मों और कहानियों से एक परफेक्ट लव स्टोरी की उम्मीद कर लेते हैं, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता. उन्होंने साफ कहा कि हर चीज बदलती है और इंसान को हालात के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है.
अरहान की सोच ने किया हैरान
इसी बातचीत के दौरान मलाइका ने अपने बेटे अरहान खान को लेकर एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि अरहान ने उनसे साफ कहा कि वो शादी नहीं करना चाहते और ना ही बच्चे चाहते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने मजाक में अपनी मां से ये भी कह दिया कि पोते-पोती की उम्मीद छोड़ दें.
बच्चों को लेकर अरहान का तर्क
मलाइका के मुताबिक, जब उन्होंने अरहान से इसका कारण पूछा तो उसने काफी अलग सोच सामने रखी. अरहान का कहना था कि आज की दुनिया में पोल्यूशन और हालात इतने खराब हैं कि वो इस माहौल में बच्चों को लाना सही नहीं समझते. उनका मानना है कि ये फैसला भावनाओं से ज्यादा जिम्मेदारी का है.
सेल्फ लव पर भी दिया खास मैसेज
मलाइका ने बातचीत में खुद से प्यार करने की अहमियत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि अगर इंसान खुद से प्यार नहीं करेगा तो वो जिंदगी का सही आनंद नहीं ले पाएगा. उनके मुताबिक, खुद को समझना और खुद से खुश रहना सबसे जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं