- मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने किया कमेंट
- अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर ली चुटकी
- जमकर वायरल हो रहा है अर्जुन का कमेंट
बॉलीवुड में इन दिनों एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की दोस्ती को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वैसे भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अकसर एक साथ नजर आते हैं. मलाइका (Malaika Arora) और अर्जुन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते दिख जाते हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो फैन्स को सिर्फ पांच स्टेपस में पोनीटेल बनाना सीखा रही हैं. मलाइका की इन तस्वीरों पर एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कमेंट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.
हैकर से पहले ही इस एक्ट्रेस ने शेयर कर दीं अपनी न्यूड फोटो, ट्विटर पर फैन्स ने यूं किया सपोर्ट
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पांच स्टेप्स में सीखें पोनीटेल बनाना.' एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका की इस पोस्ट पर चुटकी लेते हुए मजाकिया लहजे में लिखा, 'पांच फोटोज के बाद भी पोनीटेल नहीं बंधी.' अर्जुन कपूर ने जैसे ही ये कमेंट मलाइका की पोस्ट पर किया फैन्स ने उनके कमेंट को लाइक करना शुरु कर दिया. अर्जुन कपूर के साथ-साथ फैन्स भी मलाइका की इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं.
सैफ अली खान के साथ अलाया फर्नीचरवाला की फोटो हुई वायरल तो मम्मी पूजा बेदी ने कही ये बात
ये पहली बार नहीं है जब अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका की पोस्ट पर कमेंट किया है. इससे पहले भी कई बार अर्जुन कपूर मलाइका (Malaika Arora) की तस्वीर पर कमेंट करते दिखे हैं. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके लिए वो जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की थी. जिससे पता चलता है कि वो रोल में फिट बैठने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अभी हाल ही में आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की फिल्म 'पानीपत' से वेटेरन एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) भी जुड़ी हैं. जिसकी जानकारी खुद आशुतोष गोवारिकर ने दी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं