नितेश तिवारी की 'रामायण' अपने तीसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. देश ही नहीं विदेशों में भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1600 करोड़ की कमाई कर ली है. हालांकि नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश द्वारा निभाए गए रावण के किरदार की काफी आलोचना हो रही है. कहा जा रहा है कि फिल्म में रावण की छवि का महिमामंडन किया गया है. कहा जा रहा है कि रावण की छवि को 'व्हाइटवॉशिंग' किया गया है. उसे स्क्रीन पर उसे बहुत ज्यादा अहमियत दी गई है. महाकाव्य में रावण के पारंपरिक चित्रण से अलग हटकर उसे पेश किया गया है.
रावण के किरदार का'व्हाइटवॉशिंग' और महिमामंडन का आरोप
आलोचकों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे समूहों का तर्क है कि फिल्म में रावण को एक ऐसे राजा के रूप में दिखाया गया है जो सामाजिक रूप से प्रगतिशील और दयालु है. वह राक्षसों को समानता और समृद्धि के लिए कदम उठाता है. उसकी कमियों और बुरे कामों को फिल्म में नहीं दिखाया गया है.
नीतीश भारद्वाज ने क्या कहा
वहीं'महाभारत' में भगवान कृष्ण की भूमिका के लिए मशहूर अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने नितेश तिवारी की 'रामायण: पार्ट 1' में यश द्वारा निभाए गए रावण के किरदार की कड़ी आलोचना की है. उनका तर्क है कि यह फिल्म खलनायक को बेदाग दिखाती है और उसकी नकारात्मक खूबियों को पूरी तरह से हटा देती है. उन्होंने कहा, फिल्म में रावण के नकारात्मक पहलुओं को दिखाया ही नहीं गया. उन्होंने किरदार की प्रस्तुति की तुलना एक ऐसे "मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता" से की, जो दबे-कुचले लोगों की भलाई करता है. उनका तर्क है कि रावण को एक उदार और सामाजिक न्याय करने वाले शासक के रूप में दिखाना, महाकाव्य के नैतिक ढांचे को बिगाड़ देता है.नीतीश ने कहा फिल्म में खलनायक को नायक बना दिया गया है, जबकि भगवान राम के चित्रण को कमजोर कर दिया गया है. उन्हें चिंता है कि युवा दर्शक, जिन्होंने मूल ग्रंथ नहीं पढ़ा है, वे रावण को एक "कूल इंसान" के रूप में देख सकते हैं.
पारंपरिक छवि से अलग
कुछ फैंस और समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म भगवान राम की धर्मपरायणता और रावण के अहंकार, विनाशकारी महत्वाकांक्षा व दुराचार के बीच के पारंपरिक नैतिक अंतर को धुंधला कर देती है.
यह भी पढ़ें- पवन सिंह का पहला गाना, ओढ़निया वाली 29 साल पहले हुआ था रिलीज, यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज, क्या आपने सुना ?
रावण पर फोकस
कुछ फैंस को लगा कि फिल्म की मार्केटिंग और पहले भाग की कहानी में भगवान राम की तुलना में रावण को जरूरत से ज्यादा अहमियत दी गई है. वहीं फिल्म के समर्थकों का तर्क है कि रावण के जटिल व्यक्तित्व, उसके अहंकार और उसके इरादों को गहराई से दिखाने का मतलब यह नहीं है कि उसके गलत कामों को सही ठहराया जा रहा है. 'रामायण' विवाद से जुड़ी चर्चाओं में कई लोगों ने यश के अभिनय को एक बेहतरीन पहलू माना है, जो कहानी के अगले भाग के लिए एक मजबूत और नाटकीय आधार तैयार करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं