विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2020

Madhuri Dixit ने संजय दत्त और जीतेंद्र के साथ शेयर की पुरानी फोटो, बोलीं- एक्शन, ड्रामा और ढेर सारा मसाला...

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की शानदार फिल्मों से एक है 'थानेदार (Thanedar).' इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) और जीतेंद्र (Jitendra) लीड रोल में नजर आए थे.

Madhuri Dixit ने संजय दत्त और जीतेंद्र के साथ शेयर की पुरानी फोटो, बोलीं- एक्शन, ड्रामा और ढेर सारा मसाला...
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने शेयर 'थानेदार (Thanedar)' फिल्म की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की शानदार फिल्मों से एक है 'थानेदार (Thanedar).' इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt) और जीतेंद्र (Jitendra) लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में जोरदार एक्शन था और इसका सॉन्ग 'तम्मा तम्मा (Tamma Tamma)' तो खूब सुना गया था. इस सुपरहिट फिल्म को 30 साल हो गए हैं और माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मौके पर संजय दत्त और जीतेंद्र के साथ फोटो भी शेयर की हैं और पुरानी यादों को ताजा किया है. 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने संजय दत्त (Sanjay Dutt) और जीतेंद्र (Jitendra) के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'एक्शन, ड्रामा और ढेर सारा मसाला. थानेदार के तीस साल. ऐसी फिल्म जिसने मुझे बेहद यादगार सॉन्ग 'तम्मा तम्मा' दिया.' 'थानेदार' के 'तम्मा तम्मा' सॉन्ग को रिक्रिएट किया गया था, और इसे भी काफी पसंद किया गया था.

बता दें कि 'थानेदार  (#30YearsOfThanedar)' में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने संजय दत्त (Sanjay Dutt), जीतेंद्र, जया प्रदा और किरण कुमार लीड रोल में थे. फिल्म को राज एन. सिप्पी ने डायरेक्ट किया था और इसका सुपरहिट म्यूजिक बप्पी लाहिड़ी ने दिया था. 'थानेदार' 10 दिसंबर, 1990 को रिलीज हुई थी और फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Sanjay Dutt, Jitendra, 30 Years Of Thanedar, Thanedar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com