बॉक्स ऑफिस पर जापानी मॉन्स्टर फिल्म ने भारत की सबसे एंटिसिपेटेड सिनेमैटिक प्रोजेक्ट्स में से एक को पीछे छोड़ दिया है. 'गॉडज़िला माइनस जीरो' वही फिल्म है जिसने वीकेंड पर दुनियाभर में 63 मिलियन डॉलर यानी करीब 567 करोड़ रुपये की कमाई की और नितेश तिवारी की 'रामायण' को पछाड़ते हुए ग्लोबल लेवल पर टॉप पोजीशन हासिल कर ली. उत्तरी अमेरिका में यह फर्क और भी ज्यादा चौंकाने वाला था. यहां जापानी फिल्म ने शुक्रवार से रविवार के बीच रामायण से 260 पर्सेंट ज्यादा कमाई की, जबकि इसका बजट रामायण के बजट का एक छोटा सा हिस्सा ही था.
करीब 19 मिलियन डॉलर (171 करोड़ रुपये) की लागत से बनी 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने अपने मेकर्स के लिए एक शानदार शुरुआत की है. इसके कम्पैरिजन में 'रामायण' का बजट लगभग 210 मिलियन डॉलर यानी 1,890 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक बनाता है. 'बॉक्स ऑफिस मोजो' की रिपोर्ट के मुताबिक 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने उत्तरी अमेरिका में वीकेंड के दौरान 31.6 मिलियन डॉलर की कमाई की और आसानी से टॉप पोजीशन हासिल कर ली. यह हॉलीवुड फिल्म 'कैट इन द हैट' से आगे रही जो दूसरे नंबर पर रही.

Photo Credit: social media
'रामायण' जिसे इंटरनेशनल लेवल पर 'रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड' के नाम से रिलीज किया गया था, उसे पांचवीं पोजीशन मिली. किसी भारतीय फिल्म के लिए अमेरिका में अब तक की सबसे बड़ी रिलीज होने के बावजूद, इसने शुक्रवार से रविवार के बीच 8.7 मिलियन डॉलर (लगभग 78.3 करोड़ रुपये) की कमाई की. इस तरह इस मार्केट में इसके शुरुआती वीकेंड की कुल कमाई 12.2 मिलियन डॉलर यानी करीब 109.8 करोड़ रुपये रही. उत्तरी अमेरिका में इस जापानी फिल्म की सक्सेस इसलिए भी खास है क्योंकि यह अभी तक दक्षिण एशिया में रिलीज नहीं हुई है. इस क्षेत्र में इसकी रिलीज को टाल दिया गया था, क्योंकि IMAX स्क्रीन्स पर 'रामायण' का दबदबा बना हुआ था.
'गॉडजिला माइनस जीरो' ने दुनिया भर में 'रामायण' को पीछे छोड़ा
दुनिया भर के आंकड़े भी कुछ ऐसी ही कहानी बताते हैं हालांकि 'रामायण' ने अपने घरेलू बाजार में कड़ी टक्कर दी. 'गॉडजिला माइनस जीरो' ने अपने शुरुआती वीकेंड में दुनिया भर में 63 मिलियन डॉलर की कमाई की, जबकि 'रामायण' ने अपने चार दिनों के शुरुआती वीकेंड में लगभग 55 मिलियन डॉलर (करीब 500 करोड़ रुपये) की कमाई की. इस फिल्म की 30 मिलियन डॉलर से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई में भारत का हिस्सा ज्यादा रहा. जहां इसने लगभग 290 करोड़ रुपये कमाए. डोमेस्टिक लेवल पर इसकी अच्छी परफॉर्मेंस से फर्क कुछ कम जरूर हुआ, लेकिन यह जापानी फिल्म को पीछे छोड़ने के लिए ये काफी नहीं था.
यह भी पढ़ें: राम गोपाल वर्मा ने किया रामायण का रिव्यू, फिल्म देख इन्हें बता रहे भौंकने वाला कुत्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं