विज्ञापन
This Article is From May 31, 2023

दिल तो पागल है की पूजा और निशा पर चढ़ा बलम पिचकारी का रंग, झूमकर किया डांस तो फैन्स बोले- शाहरुख की कमी है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी और करिश्मा साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो को करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है.

दिल तो पागल है की पूजा और निशा पर चढ़ा बलम पिचकारी का रंग, झूमकर किया डांस तो फैन्स बोले- शाहरुख की कमी है
माधुरी-करिश्मा का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच दोस्ती कम ही देखने को मिलती है. बहुत कम ही ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो आज इंडस्ट्री में एक-दूसरे की अच्छी दोस्त हैं. ऐसी ही दोस्ती है करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित के बीच. माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर को अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते हुए देखा जाता है. दोनों ने 'दिल तो पागल' है में साथ काम किया था. इस फिल्म में करिश्मा ने निशा का तो माधुरी ने पूजा का किरदार निभाया था. हम इन दिनों की बात आज इसलिए कर रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माधुरी और करिश्मा साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. 

इस वीडियो को करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें दोनों ये जवानी है दीवानी फिल्म के गाने 'बलम पिचकारी' पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में दोनों का मस्तीभरा अंदाज देखने लायक है. वहीं करिश्मा और माधुरी को एक साथ फ्रेम में देखकर फैन्स भी बेहद खुश हैं. कुछ देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं, जिस पर फैन्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. फैन्स के अलावा सितारे भी इस पर कमेंट कर रहे हैं. 

करीना कपूर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'द ओजी सुपरस्टार्स'. भूमि पेडनेकर ने लिखा है, 'आइकॉन्स'. वहीं एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'शाहरुख की कमी है बस. दोनों को साथ में देखकर अच्छा लगा'. वहीं एक और यूजर ने लिखा है, 'किसी का दिन बनाने के लिए ये वीडियो काफी है'.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Karisma Kapoor, Madhuri Karisma Video, Madhuri Dixit Viral Video, Karisma Kapoor Dance Video, Madhuri Karisma Dance Video, Nisha, Pooja, Dil To Pagal Hai, Shah Rukh Khan, Madhuri Karisma Dance On Balam Pichkari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com