लता मंगेशकर हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका रहीं. उन्होंने कई दशकों तक अपनी आवाज से बॉलीवुड के गानों को गुलजार रखा. लता मंगेशकर ने 30 हजार से ज्यादा गाने गए थे. उनके ज्यादतर गाने हिट रहे हैं. इतना ही नहीं लता मंगेशकर की आवाज से विदेशी भी मुरीद थे. यही वजह थी कि एक बार एक विदेशी ने उनके गाने की चोरी की थी, जिसके बाद उसे भारी जुर्माना देना पड़ा था. लता मंगेशकर के कई गाने आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. इनमें से एक खास गाना है 1981 की फिल्म 'ज्योति' का 'थोड़ा रेशम लगता है'.
विदेश में पहुंचा लगा दीदी का गाना
इस गाने को लता जी ने गाया था और संगीत बप्पी लाहिड़ी ने दिया था. 'थोड़ा रेशम लगता है' गाना अरुणा ईरानी पर फिल्माया गया था और उस समय काफी लोकप्रिय हुआ. दिलचस्प बात यह है कि यह गाना सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पसंद किया गया. अमेरिकी रैपर और प्रोड्यूसर डीजे क्विक को 'थोड़ा रेशम लगता है' गाने की धुन इतनी पसंद आई कि उन्होंने बिना अनुमति के इसका इस्तेमाल अपने गाने में कर लिया.
ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?
बिलबोर्ड चार्ट के टॉप 10 में
डीजे क्विक ने सिंगर ट्रुथ हर्ट्स के लिए 'एडिक्टिव' नाम का गाना बनाया. इस गाने में 'थोड़ा रेशम लगता है' के म्यूजिक और बीट्स को बिना अनुमति के कॉपी किया गया था. 'एडिक्टिव' गाना अमेरिका में सुपरहिट रहा. यह बिलबोर्ड चार्ट के टॉप 10 में नंबर 9 पर पहुंच गया. लेकिन जब भारतीय संगीत कंपनी सारेगामा को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने अमेरिकी म्यूजिक कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया.
इतना जुर्माना
सारेगामा ने अफटरमैथ, इंटरस्कोप और यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप के खिलाफ करीब 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 4000 करोड़ रुपये का कॉपीराइट केस किया. कोर्ट ने गाने की आगे की बिक्री पर भी रोक लगा दी. इस घटना के बाद भारत में भी इसी धुन पर आधारित एक और गाना बना. संगीतकार हैरी आनंद ने विदेशी स्टाइल से प्रेरित होकर 'कलियों का चमन' तैयार किया, जो भारत में काफी पसंद किया गया.
ये भी पढ़ें; आलिया भट्ट की नई फिल्म 'डोन्ट बी शाय' का ट्रेलर रिलीज, प्यार-दोस्ती और दिल टूटने की कहानी ने जीता दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं