विज्ञापन

4600 करोड़ की फिल्म से पहले देखनी ही होगी ये एक्शन मूवी, वरना छूट जाएगा Marvel का सबसे बड़ा सरप्राइज

4600 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट वाली ‘Avengers: Doomsday’ से पहले Marvel ‘Avengers: Endgame Encore’ को सिनेमाघरों में ला रहा है. 25 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में नया फुटेज और ‘Doomsday’ की खास झलक दिखाई जाएगी.

4600 करोड़ की फिल्म से पहले देखनी ही होगी ये एक्शन मूवी, वरना छूट जाएगा Marvel का सबसे बड़ा सरप्राइज
4600 करोड़ की फिल्म से पहले देखनी ही होगी ये एक्शन मूवी

मार्वल फैंस के लिए सितंबर का महीना किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है. 25 सितंबर 2026 को ‘Avengers: Endgame Encore' एक बार फिर भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. लेकिन इस बार बात सिर्फ 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने की नहीं है. इस खास एडिशन में ऐसा नया कंटेंट जोड़ा गया है, जो सीधे आने वाली फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' से जुड़ता है. करीब 4600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली ‘एवेंजर्स: डूम्सडे'' 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. रिपोर्ट्स में इसके बजट को करीब 500 मिलियन डॉलर के आसपास बताया गया है, हालांकि आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है. 

‘Endgame' फिर क्यों लौट रही है सिनेमाघरों में?

2019 में ‘Avengers: Endgame' ने मार्वल की इनफिनिटी सागा को एक बड़े मुकाम पर पहुंचाया था. फिल्म की कहानी ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर' की विनाशकारी घटनाओं के बाद शुरू होती है. थैनोस के स्नैप के बाद आधी आबादी गायब हो चुकी है और बचे हुए सुपरहीरो इस नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहे हैं. आखिरकार एवेंजर्स  एक बार फिर साथ आते हैं और समय के साथ खेलते हुए अपने खोए हुए लोगों को वापस लाने और ब्रह्मांड में संतुलन कायम करने की कोशिश करते हैं.

ये Video भी देखें: Haiwaan Review: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी का कमाल या निराशा?

अब इसी कहानी को ‘एंडगेम एनकॉर' के रूप में फिर से सिनेमाघरों में लाया जा रहा है. इसका रनटाइम करीब 185 मिनट बताया गया है, यानी मूल थिएटर रिलीज से लगभग चार मिनट ज्यादा. इसमें नया इंट्रोडक्शन, अतिरिक्त फुटेज और ऐसा नया एंड टैग शामिल है, जो कहानी को ‘Avengers: Doomsday' की तरफ ले जाता है.

असली वजह है ‘Avengers: Doomsday' की झलक

अगर आप सोच रहे हैं कि पुरानी फिल्म को फिर से थिएटर में देखने की जरूरत क्यों है, तो इसका सबसे बड़ा जवाब है ‘Avengers: Doomsday'. ‘Endgame Encore' में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की खास झलक दिखाई जाएगी. खास तौर पर IMAX और मार्वल स्युडियो प्रेजेंट्स इनफिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन पर दर्शकों को ‘Doomsday' का एक्सक्लूसिव प्रीव्यू देखने का मौका मिलेगा. 

‘Avengers: Doomsday' में कहानी का दायरा और बड़ा होने वाला है. फिल्म में एवेंजर्स के साथ फैंटास्टिक फोर और एक्स-मेन से जुड़े किरदार भी दिखाई देंगे. सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर इस बार आयरन मैन नहीं, बल्कि विलेन डॉक्टर डूम के रूप में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो कर रहे हैं और इसकी रिलीज 18 दिसंबर 2026 तय है. 

चार भाषाओं में रिलीज होगी ‘Endgame Encore'

भारत में मार्वल ने इस बार फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की है. ‘Avengers: Endgame Encore' अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी. फिल्म IMAX के अलावा 4DX, MX4D, ScreenX, Dolby Vision और दूसरे प्रीमियम फॉर्मैट्स में भी दिखाई जाएगी.  खास बात यह है कि इनफिनिटी विजन कोई अलग फिल्म फॉर्मैट नहीं, बल्कि सिनेमाघरों की स्क्रीन, साउंड और प्रोजेक्शन की गुणवत्ता को प्रमाणित करने वाली एक नई सर्टिफिकेशन है. इसका उद्देश्य दर्शकों को बड़ा स्क्रीन, ज्यादा चमकदार तस्वीर और बेहतर साउंड देना है. 

यह भी पढ़ें: 29 साल पुराना वो गाना, जिसमें गेहूं के खेत में गोविंदा संग रोमांस कर रही थीं बाहुबली की राजमाता, अभिजीत-पूर्णिमा की आवाज ने मचा दी थी धूम

यानी अगर आप ‘Avengers: Doomsday' की कहानी और उसके बड़े सिनेमाई इवेंट को लेकर उत्साहित हैं, तो ‘Endgame Encore' सिर्फ पुरानी यादों को ताजा करने का मौका नहीं है. यह Marvel की अगली बड़ी कहानी की तरफ बढ़ने का एक नया पड़ाव भी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com