विज्ञापन

4000 करोड़ी रामायणम् की कैकेयी है बॉलीवुड की ये हीरोइन, शाहरुख खान के साथ दी आखिरी हिट, 4 साल छोटे रणबीर की बनेंगी 'सौतेली मां'

4000 करोड़ की रामायण में कैकेयी के किरदार को लेकर खूब चर्चा है. खास बात ये है कि फिल्म में रणबीर कपूर से सिर्फ 4 साल बड़ी एक्ट्रेस उनकी सौतेली मां के रोल में नजर आएंगी.

4000 करोड़ी रामायणम् की कैकेयी है बॉलीवुड की ये हीरोइन, शाहरुख खान के साथ दी आखिरी हिट, 4 साल छोटे रणबीर की बनेंगी 'सौतेली मां'
रामायणम् की कैकेयी है बॉलीवुड की ये हीरोइन
नई दिल्ली:

करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही नितेश तिवारी की रामायण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, क्योंकि इसे ग्रैंड लेवल पर तैयार किया जा रहा है. खास बात ये है कि फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार रखी गई है, जहां हर किरदार के लिए बड़े नाम चुने गए हैं. इसी बीच कैकेयी के रोल को लेकर भी तस्वीर साफ हो चुकी है. एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस इस अहम किरदार में नजर आने वाली हैं, जो फिल्म में रणबीर कपूर की सौतेली मां बनेंगी. दिलचस्प बात ये है कि असल जिंदगी में दोनों के बीच उम्र का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, फिर भी स्क्रीन पर ये रिश्ता देखने लायक होगा.

कैकेयी के रोल में लारा दत्ता

Latest and Breaking News on NDTV

रामायण में रानी कैकेयी का किरदार लारा दत्ता निभा रही हैं. उनका ये रोल काफी अहम माना जाता है, क्योंकि इसी किरदार की वजह से कहानी में बड़ा बदलाव आता है. लारा दत्ता अपने स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रेजेंस और रॉयल अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में फैंस उन्हें इस रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढे़ं- मुमताज के समधी की 7 फोटो, संडे को नहीं करते थे काम, महीनों सिनेमाघरों से नहीं उतरती थी सुपरस्टार की फिल्म, दामाद भी हैं पॉपुलर एक्टर

रणबीर से 4 साल बड़ी, बनेंगी मां

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, जबकि लारा दत्ता उनकी सौतेली मां कैकेयी का किरदार निभाएंगी. खास बात ये है कि लारा दत्ता, रणबीर कपूर से सिर्फ 4 साल बड़ी हैं. ऐसे में अपने से सिर्फ चार साल छोटे एक्टर की मां का किरदार निभाना अपने आप में काफी दिलचस्प है. यही वजह है कि इस कास्टिंग को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है.

शाहरुख खान के साथ दी आखिरी हिट

Latest and Breaking News on NDTV

लारा दत्ता ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनकी आखिरी बड़ी हिट शाहरुख खान के साथ फिल्म डॉन 2 रही थी. इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था. अब एक बार फिर वो रामायण जैसे बड़े प्रोजेक्ट के साथ मजबूत रोल में नजर आने वाली हैं.

फिल्म में कौन निभा रहा है कौन सा किरदार

Latest and Breaking News on NDTV

रामायण की स्टार कास्ट भी काफी शानदार है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे. साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी. वहीं साउथ सुपरस्टार यश रावण के रोल में नजर आ सकते हैं. इन बड़े नामों के साथ फिल्म को खास तरीके से तैयार किया जा रहा है, जिससे फैंस को एक अलग अनुभव मिल सके.

ये भी पढे़ं- रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायणम् में महादेव बनेगा ये एक्टर, आदित्य धर की उरी में आए थे नजर, फैंस के हैं फेवरेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com