विज्ञापन

लारा दत्ता की बेटी हाइट और खूबसूरती में है मां से एक कदम आगे, डांस वीडियो देख फैन्स बोले- अगली मिस यूनिवर्स

लारा दत्ता की बेटी को देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं. कई लोग 14 साल की सायरा का लुक और हाइट देखकर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि वो अभी टीनएजर हैं.

लारा दत्ता की बेटी हाइट और खूबसूरती में है मां से एक कदम आगे, डांस वीडियो देख फैन्स बोले- अगली मिस यूनिवर्स
लारा दत्ता की बेटी को देख हैरान हुए सोशल मीडिया यूजर
Social Media
नई दिल्ली:

लारा दत्ता ने अपनी बेटी सायरा भूपति के साथ एक प्यारा डांस वीडियो शेयर किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मां-बेटी घर पर ही एक साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इसे देखकर फैंस उनकी जोड़ी पर खूब फिदा हो गए हैं. वीडियो केंट जोन्स के गाने ‘Don't Mind' पर बनाया गया है. दोनों ने कैजुअल एथलीजर लुक चुना. लारा ने नेवी लैगिंग्स के साथ ग्रे टी-शर्ट पहनी, जबकि सायरा ने डार्क लैगिंग्स और ओवरसाइज्ड ब्राउन स्वेटशर्ट में बेहद प्यारी लग रही हैं. उनके नाचने की स्टाइल में मस्ती और करीबी साफ झलक रही है.

लारा ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, "अपने बच्चों को खुश रखने के लिए माता-पिता क्या-क्या नहीं कर डालते! कभी-कभी तो एम्बेरेसमेंट की भी हद पार करनी पड़ जाती है." इस कैप्शन ने कई पैरेंट्स के दिल को छू लिया. फैंस सबसे ज्यादा सायरा की उम्र को लेकर हैरान हैं. कई यूजर्स कमेंट में लिख रहे हैं कि “कौन कहेगा कि ये सिर्फ 14 साल की हैं”. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लारा दत्ता ने दूसरी मिस यूनिवर्स तैयार कर ली है. लोग मां-बेटी की इस मस्ती भरी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि लारा दत्ता और महेश भूपति की बेटी सायरा का जन्म 2012 में हुआ था. लारा अक्सर अपनी बेटी के साथ या उससे जुड़ी क्लिप्स सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. लारा के वर्कफ्रंट पर अगर बात करें तो लारा हाल ही में फिल्म ‘रैनेयती: बालाकोट एंड बियॉन्ड' में नजर आई थीं. उनकी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल' अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और दिशा पाटनी के साथ जून 2026 में रिलीज होने वाली है. इसके अलावा नितेश तिवारी की ‘रामायण' में भी लारा कुमारी कैकेयी का रोल निभाती नजर आ सकती हैं, जिसमें रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं.
 

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ वाली 20 हिट फिल्में देने वाला बॉलीवुड का इकलौता एक्टर, SRK-सलमान को पछाड़ा, फैंस कहेंगे- ससुर की राह पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lara Dutta Video With Daughter, Lara Dutta Daughter, Lara Dutta Husband, Lara Dutta Daughter Saira, Lara Dutta Family, Lara Dutta Age, Lara Dutta Movies, Lara Dutta Net Worth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com