विज्ञापन

2 साल में 34 करोड़ बार देखा गया आम्रपाली-निरहुआ का ये गाना, सावन में हरी नहीं पसंद आएगी मरून कलर सड़िया

दो साल पहले यूट्यूब पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक गाना रिलीज हुआ था, जिसे अभी तक 34 करोड़ बार देखा जा चुका है. इस गाने का ऐसा जादू है कि सावन के महीने में भी आपको हरा नहीं मरून कलर पसंद आने लगेगा.

2 साल में 34 करोड़ बार देखा गया आम्रपाली-निरहुआ का ये गाना, सावन में हरी नहीं पसंद आएगी मरून कलर सड़िया
दो साल पुराना वो गाना जिसे सावन में सुना तो हरा छोड़ मरून बन जाएगा फेवरिट कलर
YouTube
नई दिल्ली:

सावन का महीना आते ही पारंपरिक रूप से हरी साड़ी का बोलबाला रहता है. अगर आपने आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का दो साल पुराना ये गाना देखा है, जिसे 34 करोड़ व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं. तो हरी साड़ी की आपकी चॉयस मरून कलर साड़ी में तब्दील हो सकती है. हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी निरहुआ और आम्रपाली दुबे के 'मरून कलर सड़िया' सॉन्ग की. इस गाने को भोजपुरी गानों से एकदम अलग तरह से पेश किया गया है. ना तो इसमें कोई हो-हल्ला है और ना ही किसी तरह का शोर शराबा-. ये गाना भोजपुरी भाषी ही नहीं, बल्कि दूसरी भाषा के लोगों में भी काफी लोकप्रिय हो रहा है. 

'मरून कलर सड़िया' गाना 'फसल' फिल्म का है, जो 12 मार्च 2024 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. रिलीज होते ही इसने धमाल मचा दिया और दो साल बाद भी इसकी लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही. खेतों के बीच फिल्माए गए इस रोमांटिक गाने में आम्रपाली दुबे मरून रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. मांग में सिंदूर, कानों में बालियां और पैरों में पायल, पूरा देसी लुक. निरहुआ पारंपरिक धोती-कुर्ता में उन्हें पायल पहनाते और उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री ने फैन्स का खूब दिल जीता है. 

सावन में दिल जीता लेगा मरून कलर सड़िया

इस गाने के बोल हैं, 'हटे हटावले ना हटे नजरिया हो, जन मारे जान हमर मारून कलर सड़िया हो' जो बहुत ही कमाल के हैं. इसे नीलकमल सिंह और कल्पना पटवारी ने गाया है. बोल लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने और संगीत दिया है ओम झा ने. सादगी भरा यह गाना भोजपुरी सिनेमा की उस परंपरा को आगे बढ़ाता है, जिसमें शुद्ध रोमांस हो, बिना किसी अश्लीलता के. इंस्टाग्राम पर तो इस गाने का अलग ही जलवा है. अब तक 1 करोड़ से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं. 

निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में हमेशा छाई रहती है. दोनों ने दर्जनों फिल्में और गाने साथ किए हैं. लेकिन 'मरून कलर सड़िया' ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maroon Color Sadiya, Nirahua, Aamrapali Dubey, Bhojpuri Songs, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com