आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से बढ़ रही है. तमाम विरोधों के बाद भी परफेक्शनिस्ट आमिर की फिल्म को सराहा जा रहा है. क्रिटिक्स ने फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कम रही और दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई. हालांकि फिल्म की कमाई में तीसरे और चौथे दिन थोड़ा बहुत उछाल आया. आमिर की यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी और उन्होंने फिल्म का प्रमोशन जोरों शोर से किया था. ऐसे में अब फिल्म के पांचवे दिन के भी आंकड़े आ चुके हैं.
आमिर खान की फिल्म ने गुरुवार को पहले दिन 11.7 करोड़, दूसरे दिन लगभग 7.26 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़ का बिजनेस किया और चौथे दिन लगभग 10 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह फिल्म ने चार दिन में 37.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं बात करें पांचवे दिन की तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8 से 9 करोड़ का बिजनेस किया. कयास लगाए जा रहे थे कि 15 अगस्त के मौके पर फिल्म की कमाई में सुधार आएगा. हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ. नेशनल हॉलिडे होने के बावजूद कम ही लोग सिनेमाघर फिल्म देखने पहुंचे थे. 15 अगस्त का फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं मिला. बात करें कुल कारोबार की तो फिल्म अब तक लगभग 46 करोड़ रुपए बटोरने में कामयाब रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा ने मेट्रो सिटीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म को बड़े शहरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की चौथे दिन चेन्नई में जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई और 80 प्रतिशत सीट्स बुक की गईं. वहीं दिल्ली में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग की गई. हैदराबाद में ये आंकड़ा 45 प्रतिशत, मुंबई और बंगलुरू में 30-30 प्रतिशत रहा. आमिर खान ने 4 साल बाद लाल सिंह चड्ढा से कमबैक किया है. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर दिखाई दी हैं.
VIDEO:मुंबई : श्रद्धा कपूर की एक झलक ने किया फैंस को क्रेजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं