विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2022

वरुण का चार्म, कृति की खूबसूरती और अरिजीत की आवाज, साल का लव एंथम बनने को तैयार है 'भेड़िया' का नया गाना 

वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया (Bhediya)' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में फिल्म के डांस नंबर 'ठुम्केश्वरी' को रिलीज किया गया था, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला.

वरुण का चार्म, कृति की खूबसूरती और अरिजीत की आवाज, साल का लव एंथम बनने को तैयार है 'भेड़िया' का नया गाना 
25 नवंबर को रिलीज हो रही है भेड़िया
नई दिल्ली:

वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया (Bhediya)' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. हाल ही में फिल्म के डांस नंबर 'ठुम्केश्वरी' को रिलीज किया गया था, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला. ऐसे में अब भेड़िया के निर्माताओं ने फिल्म के लव सॉन्ग 'अपना बना ले' को भी रिलीज कर दिया है. हाल ही में गाने का टीजर आउट हुआ था, जिसमें अरुणाचल की खूबसूरत पहाड़ियों में वरुण और कृति की नैचुरल और सहज केमिस्ट्री काफी आकर्षक लग रही थी. 

अरिजीत सिंह ने गाया है गाना 

'अपना बना ले' को सचिन-जिगर द्वारा कंपोज किया गया है, जिसमें अरिजीत सिंह और सचिन-जिगर की आवाज है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इस सॉन्ग को लिखा है. इस गाने का ऑडियो आज रिलीज कर दिया गया है और पूरा गाना सोमवार को रिलीज होगा. फ़िलहाल वरुण धवन और कृति सेनन फिल्म 'भेड़िया' का जमकर प्रमोशन करते दिख रहे हैं. हाल ही में दोनों के एक वीडियो ने खूब चर्चा बटोरी थी, जिसमें वे थिएटर के टेरेस पर डांस करने पहुंच गए थे. हालांकि फिल्म प्रमोशन का यह तरीका कुछ लोगों को खासा पसंद नहीं आया था.

इस दिन रिलीज हो रही है 'भेड़िया'
जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन प्रजेंट्स 'भेड़ि‍या' एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन, अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, दिनेश विजन द्वारा निर्मित और वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी सहित अन्य अभिनीत, 25 नवंबर 2022 को 2डी और 3डी में हिंदी, तेलुगु और तमिल में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Varun Dhawan, Arijit Singh, Arijit Singh Songs, Arijit Singh New Song, Apna Bana Le Song, Bhediya Release Date, Bhediya, Bhediya Movie Songs, Thumkeshwari, Deepak Dobriyal, Abhishek Banerjee 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com