Koffee With Karan 7: कॉफ़ी विद करण 7 का लेटेस्ट एपिसोड बेहद खास है. समांथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Rrabhu) ने कॉफी विद करण के एपिसोड के दौरान एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ अपने संबंधों और कई अन्य चीजों पर चर्चा की. जब शो के होस्ट करण जौहर ने नागा चैतन्य को अपने पति कहा तो, समांथा ने तुरंत करण जौहर को सही करते हुए कहा, एक्स हसबैंड. करण जौहर ने तब द फैमिली मैन 2 स्टार से पूछा कि क्या अब वे दोनों फ्रेंडली हैं. समांथा ने कहा, अगर आप हम दोनों को एक कमरे में रखते हैं, तो आपको तेज और नुकीली वस्तुओं को छिपाना होगा? हां, अभी के लिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शायद भविष्य में चीजें ठीक हों.
जब करण जौहर ने समांथा से सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बारे में पूछा कि उन्हें एक्टर से अलग होने के बाद क्या सामना करना पड़ा, तो उन्होंने कहा, मैं वास्तव में इसके बारे में शिकायत नहीं कर सकती क्योंकि मैंने वह रास्ता चुना, मैंने पारदर्शी होना चुना. मैं परेशान थी, लेकिन अब नहीं हूं. यह पूछे जाने पर कि अलग होने के बाद अब वह इसे कैसे डील कर रही हैं, सुपरस्टार ने कहा, "यह कठिन रहा है लेकिन अब यह अच्छा है. यह ठीक है. मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हूं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
समांथा रूथ प्रभु के रिश्ते के बारे में बातचीत शो पर एक प्रमुख विषय लग रहा था. समांथा ने यह भी खुलासा किया कि करण जौहर ने पहले ही उनके रिश्ते और तलाक के बारे में उनसे ऑफ कैमरा पूछ लिया था.एपिसोड के दौरान समांथा से तलाक के बाद सुनी गई सबसे विचित्र अफवाह के बारे में पूछा गया. समांथा ने कहा कि उनके बारे में खबरें थीं कि उन्होंने गुजारा भत्ता के रूप में 250 करोड़ रुपये लिए.
समांथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2017 में शादी की थी. एक्टर्स ने पिछले साल एक संयुक्त बयान में सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की घोषणा की थी.
ये भी देखें :
VIDEO: अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं