किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. शुक्रवार को रिलीज हो रही है सलमान खान की फिल्म को लेकर पूरी रिपोर्ट आ चुकी है. सलमान खान की लंबे समय बाद इतनी बड़ी फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है. वैसे जब भी भाईजान ने ईद पर अपनी कोई फिल्म रिलीज की है तो फैन्स से उन्हें दिल खोलकर प्यार मिला है. सलमान खान को अपनी मास अपील की वजह से भी खूब प्यार मिलता है. किसी का भाई किसी की जान कितनी स्क्रीन पर और कितने देशों में रिलीज हो रही है. इस तरह की सारी जानकारी तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर दी है.
तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में बताया है, 'किसी का भाई किसी की जान का फाइनल स्क्रीन काउंट. भारत में 4500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. रोजाना 16,000 से ज्यादा शो चलेंगे. विदेश में 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. 100 से ज्यादा देशो में रिलीज होगी. इस तरह दुनियाभर में फिल्म 5700 से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाई जाएगी.' इस तरह से भाईजान ने फिल्म को लेकर पूरी तैयारी कर ली है और अपने फैन्स के लिए मनोरंजन की डोज लेकर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#Xclusiv… #KisiKaBhaiKisiKiJaan *final* screen count...
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 20, 2023
#India: 4500+ [16,000+ shows per day]
#Overseas: 1200+ [100+ countries]
Worldwide total: 5700+ screens.#KBKJ #SalmanKhan #Eid #Eid2023 pic.twitter.com/C6CvPWyAF9
किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, शहनाज गिल, राघव जुआल, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी और जगपति बाबू जैसे सितारे देखने को मिलेंगे. फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म को सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है.
दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर अमेरिकी सिंगर जेसन डेरुलो के पास से गुजरीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं