विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2023

कियारा-सिद्धार्थ ने रिसेप्शन पार्टी में फैमिली संग दिए जमकर पोज, फैंस कर रहे हैं तारीफ

रिसेप्शन में न्यूली मैरिड कपल की एंट्री का बात करें तो कियारा और सिद्धार्थ ने हाथ पकड़कर रिसेप्शन वेन्यू में एंट्री की, जिसके बाद उन्होंने रोमांटिक तस्वीरें भी खिंचवाईं.

कियारा-सिद्धार्थ ने फैमिली के साथ दिए पोज
नई दिल्ली:

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने रविवार रात यानी 12 फरवरी को मुंबई में शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था, जिसमें शुरुआत जहां अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस की बहन इशिता आडवाणी से हुई तो वहीं कपल की एंट्री देखने को मिली. इस दौरान कपल ने पैपराजी के सामने बहुत सारे रोमांटिक  पोज दिए, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोश मीडिया पर छाई हुई हैं. इतना ही नहीं फैमिली के साथ कियारा-सिद्धार्थ की वीडियो देखकर फैंस कपल की काफी तारीफें करते नजर आ रहे हैं. 

दिल्ली के बाद मुंबई में कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड के जाने माने सेलेब्स देखने को मिले. हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फैमिली संग तस्वीरें और वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है. इनमें कियारा और सिद्धार्थ फैमिली का वेलकम करने के बाद पैपराजी को पोज देते हुए दिख रहे हैं. 

दोनों इस लुक में काफी अच्छे लग रहे थे. सिद्धार्थ मल्होत्रा के दिल्ली वाले घर में एक रिसेप्शन रखने के बाद कपल मुंबई लौटा है. वहीं इसकी वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया को भर दिया. हालांकि कई लोगों ने कियारा के शादी के बाद वाले लुक को लेकर काफी ट्रोल भी किया. हालांकि फैंस ने दोनों की जोड़ी को पसंद भी काफी किया है. 

बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के पास मौजूद सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी, जिसकी इन दिनों वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani And Sidharth Malhotra, Kiara Advani And Sidharth Malhotra Reception, Kiara Advani And Sidharth Malhotra Mumbai Reception, Kiara Sidharth Reception Party, Kiara Sidharth Grand Reception, Kiara Sidharth With Family, Bollywood News, Kiara Advani, Sidharth Malhotra, Bollywood Couple Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv Hindi, Ndtv News In Hindi, Ndtv Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com