विज्ञापन

कौन थी आवारापन की आलिया, जिसके लिए पूरी फिल्म में पागल थे इमरान हाशमी, 43 की उम्र में अब दिखती है ऐसी

'आवारापन 2' के ट्रेलर ने 19 साल पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. इसके साथ ही फिल्म की मासूम 'आलिया' भी फिर चर्चा में हैं. जिस किरदार के प्यार में इमरान हाशमी पूरी फिल्म में दीवाने नजर आए थे, वो एक्ट्रेस अब 43 साल की हो चुकी हैं.

कौन थी आवारापन की आलिया, जिसके लिए पूरी फिल्म में पागल थे इमरान हाशमी, 43 की उम्र में अब दिखती है ऐसी
कौन थी आवारापन की आलिया, जिसके लिए पूरी फिल्म में पागल थे इमरान हाशमी
NDTV

'आवारापन 2' का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर 2007 की उस लव स्टोरी की यादें ताजा हो गई, जिसने लाखों दिलों को छू लिया था. ट्रेलर में जैसे ही पुराने प्यार की झलक दिखी, फैंस की नजरें उसी मासूम चेहरे पर जाकर ठहर गईं. जिसके लिए फिल्म का हीरो अपनी जान तक दांव पर लगाने को तैयार था. 19 साल बाद भी उस किरदार का जादू बिल्कुल फीका नहीं पड़ा है. दिलचस्प बात ये है कि उस किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस आज 43 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती देखकर उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें; सनी देओल की 8 फिल्में, आठों में असली दुश्मन रहा पाकिस्तान, हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लेकर आई तूफान

'आवारापन' की जान थीं आलिया

साल 2007 में रिलीज हुई 'आवारापन' भले ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट नहीं रही, लेकिन वक्त के साथ ये फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई. फिल्म के गाने, इमरान हाशमी का दर्द और आलिया का किरदार आज भी लोगों के जहन में ताजा है. आलिया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस थीं श्रिया सरन. जो अपनी सादगी, मासूमियत और दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं. फिल्म में वो एक ऐसी लड़की बनी थीं, जिसके लिए शिवम हर मुश्किल से भिड़ जाता है. दोनों की अधूरी प्रेम कहानी ने लोगों को इतना इमोशनल किया कि आज भी फिल्म का जिक्र होते ही सबसे पहले आलिया याद आती है. 'आवारापन 2' के ट्रेलर में भी यही इमोशन फिर से देखने को मिला. भले ही उनका किरदार पहली फिल्म में खत्म हो चुका था, लेकिन सीक्वल की कहानी में उनकी याद अब भी जिंदा है. ट्रेलर में इमरान हाशमी का किरदार पुराने प्यार की याद में टूटता नजर आता है. जिसने फैंस को फिर से इमोशनल कर दिया.

43 की उम्र में भी वैसी ही खूबसूरती

'आवारापन' के बाद श्रिया सरन ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी शानदार पहचान बनाई. 'दृश्यम', 'दृश्यम 2' और कई सुपरहिट साउथ फिल्मों में उनका काम खूब पसंद किया गया. आज वो 43 साल की हैं. लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर फैंस अक्सर कहते हैं कि उन पर उम्र का असर ही नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर उनकी हर नई फोटो वायरल हो जाती है. कभी ट्रेडिशनल लुक, कभी ग्लैमरस अंदाज और कभी बिना मेकअप की तस्वीरें, हर रूप में वो लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों साउथ फिल्म 'संडक्कारी' पर काम कर रही हैं. इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' में भी नजर आएंगी. निजी जिंदगी में उन्होंने 2018 में टेनिस खिलाड़ी आंद्रेई कोशेव से शादी की थी और अब वो एक बेटी की मां हैं. परिवार और करियर के बीच शानदार बैलेंस बनाते हुए वो आज भी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shriya Saran, Awarapan Movie, Awarapan 2, Awarapan 2 Trailer, Shriya Saran Age
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com