विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर जब विदेश में सुना देशभक्ति गीत तो फूट-फूट कर रोई थी ये सिंगर, अब बताया क्यों भर आई थी आंखें

कविता कृष्णमूर्ति स्वतंत्रता दिवस के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंची थीं. यहां उन्होंने अपने बचपन से जुड़ी कई यादें भी शेयर कीं.

स्वतंत्रता दिवस पर जब विदेश में सुना देशभक्ति गीत तो फूट-फूट कर रोई थी ये सिंगर, अब बताया क्यों भर आई थी आंखें
कविता कृष्णमूर्ति स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं भोपाल
Social Media
नई दिल्ली:

स्वतंत्रता दिवस पर आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी जोश से भारी नजर आए. भारत के हर एक शहर में इस दिन को बहुत शानदार तरीके से मनाया गया. लोगों ने स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इस दिन के मौके पर कार्यक्रम आजादी महापर्व का आयोजन हुआ. जिसमें पदम श्री और बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी विशेष प्रस्तुति दी. 

अगर कविता कृष्णमूर्ति की बात करें तो उनको साल 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा वह चार बार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीत चुकी हैं. कविता कृष्णमूर्ति ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र से की थी. जब वह 8 साल की थीं, तब उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और पहली पोजीशन हासिल की. इसके बाद उन्होंने सिंगर बनने का सपना देखा. कविता ने मिस्टर इंडिया, खुदा गवाह, सौदागर, हम दिल दे चुके सनम, देवदास जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए. हाल ही में कविता ने एनडीटीवी से बात की और काफी पहलुओं पर खुलकर चर्चा की.

जब फूट-फूट कर रोई सिंगर

बॉलीवुड सिंगर कविता कृष्णमूर्ति ने कहा, "आज मैं भोपाल में आजादी महापर्व के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हूं. मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है और स्वतंत्रता दिवस का दिन हर किसी के लिए बहुत इंपोर्टेंट होता है. मैं भारत के दिल यानी मध्य प्रदेश आई हूं. मैं अपनी फीलिंग बयां नहीं कर सकती कि मैं यहां आकर कितना अच्छा महसूस कर रही हूं. सिंगर ने आगे कहा कि जब मुझे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहीं भी गाने का मौका मिलता है तो मैं बहुत खुश हो जाती हूं और ईश्वर को धन्यवाद देता हूं क्योंकि उसे दिन मेरा सारा दिन संगीत के साथ ही गुजरता है." 

"मुझे भारतीय होने पर गर्व है और भारतीय संगीत हमारे लिए एक पूंजी है, चाहे हम अंतरराष्ट्रीय संगीत सुनें, लेकिन भारतीय संगीत की बात ही कुछ और होती है. सैनिक बॉर्डर पर हम सभी की रक्षा कर रहे हैं, उनके बारे में कहना चाहूंगी कि ईश्वर हमेशा उनके साथ रहे. जो मुझसे छोटे हैं उनको मेरा आशीर्वाद, जो मुझसे बड़े हैं, उनको मैं प्रणाम कहना चाहूंगी. आज हमारे सैनिक सरहद पार हम लोगों की रक्षा कर रहे हैं, इसलिए आज हम बिना किसी टेंशन के यहां बैठे हुए हैं." 

यह भी पढ़ें: फ्लॉप फिल्म बनी ओटीटी पर नंबर-1, दो महीने पहले बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी, ऑनलाइन आते ही बनी टॉपर

"मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि ईश्वर हमेशा उनके साथ रहे. हमारा भारत एक नई दिशा में जा रहा है, जो नौजवान हैं, वो नई-नई चीजों पर काम कर रहे हैं. मैं इतना कह सकती हूं कि हमारा भारत सुपर पावर बनने की राह में है. सिंगर ने आगे कहा कि एक बार में विदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गई थी. वहां एक सिंगर देश भक्ति का गाना गा रहा था. मैं उस गाने को सुनकर इतना फूट-फूट कर रोई. क्योंकि मुझे अपना घर यानी भारत की बहुत याद आ रही थी. हम बचपन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी भाई-बहन मिलकर बहुत डांस करते थे. मुझे वो पुराने दिन बहुत याद आते हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kavita Krishnamurti, Kavita Krishnamurti With Ndtv, Independence Day, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com