विज्ञापन
This Article is From May 01, 2018

Avengers में इन दो स्टार्स के साथ दिखेंगी कैटरीना कैफ, शुरू की तैयारी; देखें Video

कैटरीना कैफ ने सोमवार को अपने दो को-स्टार्स के साथ जिमिंग की. ये कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर हैं.

Avengers में इन दो स्टार्स के साथ दिखेंगी कैटरीना कैफ, शुरू की तैयारी; देखें Video
इंडियन 'अवेंजर्स' की तैयारी में कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर
  • कैटरीना के Gym Buddy बने सिद्धार्थ और आदित्य
  • 'अवेंजर्स' के इंडियन वर्जन की तैयारी में जुटे स्टार्स!
  • को-स्टार्स के साथ दिखी कैटरीना की बॉन्डिंग
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं. अक्सर एक्ट्रेस फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने जिम करते हुए वीडियो साझा कर, फैन्स को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं. पिछले कई सालों से फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला से ट्रेनिंग ले रहीं कैटरीना कैफ ने सोमवार को अपने दो को-स्टार्स के साथ जिमिंग की. ये कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर हैं. फिल्म 'बार बार देखो' में कैटरीना के को-स्टार रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें वह कैटरीना के साथ जिम कर रहे हैं. आदित्य रॉय कपूर की निगरानी में दोनों खास तरह की ट्रेनिंग ले रहे हैं. बता दें, कैटरीना और आदित्य ने फिल्म 'फितूर' में स्क्रीन शेयर की है.

दीया मिर्जा ने दी जरा जरा... पर डांस परफॉर्मेंस, Video से नजर हटाना मुश्किल
 
 

Prepping for the Indian #Avengers@KatrinaKaif #AdityaRoyKapoor

A post shared by Sidharth Malhotra (@s1dofficial) on

फीस के मामले में कटरीना कैफ पर भारी पड़ा ये हीरो, मिलेगी चार गुना ज्यादा फीस!

सिद्धार्थ ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया और बताया कि वह कैटरीना और आदित्य के साथ हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म 'अवेंजर्स' के इंडियन वर्जन के लिए खास तैयारियां कर रहे हैं. सिद्धार्थ के इस वीडियो को 12 घंटे में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

हॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'अवेंजर्स' पहुंची 100 करोड़ के करीब

मालूम हो कि 'अवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है. यह हॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 96.30 करोड़ रु. का कारोबार किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Sidharth Malhotra, Aditya Roy Kapoor, Viral Video, Avengers Infinity War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com