विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2021

कैटरीना कैफ ने बहन इसाबेल के साथ शेयर किया क्यूट सा Video, लिखा- जिंदगी के सभी फैसले..

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) उन एक्ट्रेस में से हैं, जो काम के साथ-साथ अपने लुक के लिए भी अकसर सुर्खियों में छाई रहती हैं.

कैटरीना कैफ ने बहन इसाबेल के साथ शेयर किया क्यूट सा Video, लिखा- जिंदगी के सभी फैसले..
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बहन इसाबेल के साथ शेयर किया Video
  • कैटरीना कैफ और उनकी बहन इसाबेल का क्यूट सा वीडियो हुआ वायरल
  • कैटरीना कैफ ने खास अंदाज में बहन इसाबेल को किया बर्थडे विश
  • कैटरीना कैफ का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) उन एक्ट्रेस में से हैं, जो काम के साथ-साथ अपने लुक के लिए भी अकसर सुर्खियों में छाई रहती हैं. हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बहन इसाबेल के साथ बेहद प्यारा सा वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कैटरीना और उनकी बहन इसाबेल के लुक की जितनी भी तारीफ की जाए कम है. कैटरीना के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों बहन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने यह वीडियो अपनी बहन इसाबेल के बर्थडे पर विश करते हुए शेयर किया था. इसाबेल ने 6 जनवरी को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया.  इस खास अवसर पर कैटरीना ने बहन के साथ क्यूट सा वीडियो शेयर करते हुए मैसेज भी शेयर किया है. एक्ट्रेस ने लिखा जिंदगी की हर मोड़ पर साथ रहना है. कैट की बहन इसाबेल ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन वह अपनी स्टाइलिश लुक की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. 
 

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. इसके अलावा कैटरीना कैफ जल्द ही फोन भूत में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. आखिरी बार कैटरीना कैफ फिल्म भारत में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. सलमान खान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Video, Katrina Kaif Share Video With Sister, Katrina Kaif Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com