विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2024

55 साल पुराने कजरा मोहब्बत वाला पर खूब नाची पंजाब की कैटरीना कैफ, कभी करीना की मम्मी ने लड़का बन इस गाने पर किया था डांस

टीवी से अब बड़े पर्दे की एक्ट्रेस बन चुकीं शहनाज गिल का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आप देखेंगे कि वो फिल्मों के एक क्लासिक गाने पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं.

55 साल पुराने कजरा मोहब्बत वाला पर खूब नाची पंजाब की कैटरीना कैफ, कभी करीना की मम्मी ने लड़का बन इस गाने पर किया था डांस
शहनाज गिल ने 'कजरा मोहब्बत वाला' पर किया डांस
Social Media
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर हरदम एक्टिव रहने वालीं एक्ट्रेस शहनाज गिल ने क्लासिक 'कजरा मोहब्बत वाला' के नए वर्जन पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्‍हें अपनी टीम के साथ सुपरहिट सदाबहार गाने 'कजरा मोहब्बत वाला' पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में उन्‍हें आप सलवार कमीज में देखा सकते हैं. 'कजरा मोहब्बत वाला' 1969 की फिल्म 'किस्मत' का मशहूर गाना है और इसे आशा भोसले और शमशाद बेगम ने गाया था. फिल्म में बबीता, शेट्टी, जगदीश राज, बिस्वजीत, हेलेन, उल्हास, मुराद, कमल मेहरा, हीरालाल और इंद्र कुमार हैं.

हाल ही में शहनाज ने अपनी फिल्म के सेट पर रैपर बादशाह के लेटेस्ट ट्रैक “मोरनी” पर डांस किया था और कहा था कि वह अपने पसंदीदा कामों के लिए समय निकाल ही लेती हैं. रैपर के मोरनी गाने में अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'लम्हे' के 1991 के राजस्थानी थीम वाले गाने 'मोरनी बागा मा बोले' की कुछ लाइनें हैं. इसे शिव-हरि ने म्यूजिक से सजाया था. इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. इसे लता मंगेशकर और इला अरुण ने गाया था.

शहनाज ने हाल ही में अपनी पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू की है. इसे डायरेक्ट 'हौसला रख', 'सौकण सौंकणे', 'काला शाह काला' और 'झल्ले' फिल्‍में देने वाले अमरजीत सरोन ने किया है. 22 नवंबर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के क्लैपबोर्ड थामे एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "आज एक नए सफर का आगाज कर रही हूं और गर्व के साथ ऐलान करती हूं कि अपनी ड्रीम टीम के साथ पंजाबी फिल्म की शूटिंग शुरू कर रही हूं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Shehnaaz Gill Instagram, Shehnaaz Gill News, Shehnaaz Gill Dance Videos, Siddharth Shukla, Shehnaaz Gill Siddharth Shukla, Shehnaaz Gill Movies, Shehnaaz Gill Salman Khan, Shehnaaz Gill Age, Shehnaaz Gill Family, Shehnaaz Gill Brother
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com