विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2022

शादी के बाद पहला जन्मदिन विक्की के साथ मालदीव में सेलिब्रेट करेंगी कैटरीना, एयरपोर्ट पर रोमांटिक अंदाज में दिखा कपल

बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग कपल यानी हैंडसम हंक विक्की कौशल और खूबसूरत कटरीना कैफ रोमांटिक अंदाज में कपल गोल देते नजर आते हैं. वहीं इस बार फिर इस जोड़ी को एयरपोर्ट पर एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया.

शादी के बाद पहला जन्मदिन विक्की के साथ मालदीव में सेलिब्रेट करेंगी कैटरीना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग कपल यानी हैंडसम हंक विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और खूबसूरत कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को एक साथ देखने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर इस कपल की तस्वीरें वायरल होती रहती है, अपने रोमांटिक अंदाज से ये कपल गोल देते नजर आते हैं. वहीं एक बार फिर इस जोड़ी को एयरपोर्ट पर एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले स्पॉट किया गया. 16 जुलाई, शनिवार को कैटरीना अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं, इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए विक्की और कैटरीना मालदीव के लिए रवाना हुए हैं.


हाथों में हाथ डालें एयरपोर्ट पर आए नजर
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी कार से उतर कर एयरपोर्ट की ओर जाते दिखते हैं, इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं.  लुक्स की बात करें तो कैटरीना ऑरेंज कलर की स्वेट शर्ट के साथ वाइड लेग जींस पहने कैजुअल लुक में नजर आती हैं. वहीं विक्की ने ब्लैक टी शर्ट के ऊपर ग्रीन कलर की शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखा है, इसके साथ उन्होंने सिर पर कैप लगाकर अपने एयरपोर्ट लुक को कंप्लीट किया है. शादी के बाद ये कैटरीना का पहला जन्मदिन है, ऐसे में इस खास को और भी खास बनाने के लिए विक्की उन्हें मालदीव ले जा रहे हैं.

अक्सर वायरल होती हैं कैटरीना-विक्की की तस्वीरें
बता दें कि पिछले साल 9 दिसंबर को कैटरीना और विक्की कौशल ने शाही अंदाज में शादी की. इन दोनों की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, वहीं ये कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों के साथ सोशल मीडिया पर छाया रहता है. वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ बहुत जल्द ‘टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं, तो वहीं विक्की कौशल, एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Katrina Kaif, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ, Katrina Kaif Actress, Katrina Kaif Birthday Celebration, Katrina Kaif Birthday Pics, Katrina Kaif Vickey Kaushal Photo, Katrina Kaif Maldives Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com