विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2021

शादी में कैटरीना कैफ ने 'शीला की जवानी' पर किया डांस, वीडियो में यूं झूमती आईं नजर

कैटरीना कैफ का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसमें वे शादी में ‘शीला की जवानी’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं.

शादी में कैटरीना कैफ ने 'शीला की जवानी' पर किया डांस, वीडियो में यूं झूमती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने शादी में किया डांस
नई दिल्ली:

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी शादी को लेकर इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. दोनों के फैन्स इनसे जुड़ी छोटी सी छोटी अपडेट जानना चाहते हैं. विक्की और कैटरीना की शादी बॉलीवुड की बिग फैट वेडिंग होने वाली है. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ का एक डांस वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वे किसी शादी में स्टेज पर ‘शीला की जवानी (Sheila Ki Jawani)' गाने पर परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रही हैं.

वीडियो को कैटरीना कैफ के एक फैन पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैट बड़े ही जबरदस्त अंदाज में अपने गाने ‘शीला की जवानी (Sheila Ki Jawani)' पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में कैटरीना का स्टनिंग लुक भी देखने लायक है. कल से कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की रस्में शुरू हैं. माना जा रहा है कि विक्की और कैटरीना 9 दिसंबर को शादी कर सकते हैं, जिसके बाद 10 को वे ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट कर सकते हैं. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. मेहमान शादी अटेंड करने के लिए राजस्थान के लिए रवाना हो चुके हैं. 

ये शाही शादी सवाई माधोपुर जिले के चौथ बरवाड़ा कस्बे के बरवाड़ा फोर्ट होटल के सिक्स सेंसेस रिसोर्ट में होगी. इस रिसोर्ट के कमरे का किराया 6 से 7 लाख रुपये प्रतिदिन बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार शादी अटेंड करने के लिए कुल 120 मेहमानों को न्योता मिला है. शादी में शरीक होने वाले मेहमानों की बात की जाए तो कैटरीना कैफ की बहनें जयपुर पहुंच गई हैं. इसके अलावा कैटरीना की दोस्त अनहिता श्रॉफ अदजानिया भी जयपुर पहुंच चुकी हैं.

ये भी देखें: बिग बॉसः VIP की तानाशाही से घर में फैली अशांती, देवोलीना ने दिखाए तीखे तेवर

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Wedding, Katrina Kaif Video, Katrina Kaif Dance Video, Katrina Kaif Danced In Wedding, Katrina Kaif And Vicky Kaushal, Vickat Wedding, Katrina Kaif Wedding Photos, Katrina Kaif Wikipedia, Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding, Sheila Ki Jawani Song, Katrina Kaif Dances On Sheila Ki Jawani, Katrina Kaif Wedding Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com