कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मनाया.
- न्यूयॉर्क में कैटरीना ने सेलिब्रेट किया 34वां जन्मदिन
- कैटरीना की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं आलिया भट्ट और प्रीति जिंटा
- 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं कैटरीना
नई दिल्ली:
आईफा सेरेमनी में शिरकत करने न्यूयॉर्क पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने रविवार को अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. हालिया रिलीज फिल्म 'जग्गा जासूस' की एक्ट्रेस कैटरीना ने आलिया भट्ट और प्रीति जिंटा के साथ इस खास दिन को एन्जॉय किया. फिटनेस ट्रेलर यास्मीन कराचीवाला ने कैटरीना कैफ के बर्थडे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जारी की है, जिसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट और प्रीति जिंटा की कंपनी एन्जॉय करती दिख रही हैं. एक अन्य तस्वीर में कैटरीना के गालों पर आलिया और यास्मीन किस करती नजर आ रही हैं.
बता दें, शनिवार रात आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में कैटरीना कैफ ने अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल जीत लिया था.
कैटरीना कैफ ने आईफा में डांस परफॉर्मेंस दी.
स्टेज पर कैटरीना ने अपने डांस मूवर्स से ऑडियंस को एंटरटेन किया. वहीं, ग्रीन कारपेट पर उन्होंने ग्लैमरस एंट्री कर मीडिया के कैमरों को अपनी ओर खींचा.
बता दें, पिछले शुक्रवार कैटरीना की फिल्म 'जग्गा जासूस' सिनेमाघरों में उतरी है. रणबीर और कैटरीना स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 33 करोड़ रुपये कमा लिया है. फिलहाल, कैटरीना आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं.
देखें वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
बता दें, शनिवार रात आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में कैटरीना कैफ ने अपने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल जीत लिया था.
कैटरीना कैफ ने आईफा में डांस परफॉर्मेंस दी.स्टेज पर कैटरीना ने अपने डांस मूवर्स से ऑडियंस को एंटरटेन किया. वहीं, ग्रीन कारपेट पर उन्होंने ग्लैमरस एंट्री कर मीडिया के कैमरों को अपनी ओर खींचा.
बता दें, पिछले शुक्रवार कैटरीना की फिल्म 'जग्गा जासूस' सिनेमाघरों में उतरी है. रणबीर और कैटरीना स्टारर इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में 33 करोड़ रुपये कमा लिया है. फिलहाल, कैटरीना आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं.
देखें वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Katrina Kaif, Katrina Kaif Birthday, Preity Zinta, Alia Bhatt, Yasmin Karachiwala