विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

करणी सेना ने प्रसून जोशी को बुरी तरह पीटने की दी धमकी, कहा- 'वही हाल करेंगे जो भंसाली के साथ...'

पद्मावत के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए करणी सेना ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को जयपुर साहित्य उत्सव के दौरान जयपुर नहीं आने की धमकी दी है.

करणी सेना ने प्रसून जोशी को बुरी तरह पीटने की दी धमकी, कहा- 'वही हाल करेंगे जो भंसाली के साथ...'
प्रसून जोशी (फाइल फोटो)
  • करणी सेना ने प्रसून जोशी को दी धमकी
  • जयपुर के साहित्य उत्सव में न आने के लिए चेताया
  • सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष हैं प्रसून जोशी
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के खिलाफ अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए राजपूत करणी सेना ने शुक्रवार को सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को जयपुर साहित्य उत्सव के दौरान जयपुर नहीं आने की धमकी दी है. सेना ने धमकी दी है कि अगर वह जयपुर आए तो 'बुरी तरह पीटे' जाएंगे. करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेदी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि फिल्म को रिलीज करने वालों और फिल्म के समर्थन में कुछ भी बोलने वालों को जयपुर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम पद्मावती से पद्मावत करने से वे लोग संतुष्ट नहीं हैं. वे फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध चाहते हैं.

पद्मावत विवाद: करणी सेना ने कहा, प्रसून जोशी की जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 'नो-एंट्री'

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में दखल देने का आग्रह करते हुए उनसे इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) केंद्र सरकार के अधीन आता है, इसलिए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार को कार्रवाई करनी चाहिये.

उन्होंने शिकायत करते हुए कहा, भंसाली ने वादा किया था कि फिल्म बनने के बाद सबसे पहले लोकेन्द्र सिंह कल्वी (करणी सेना नेता) और संगठन के अन्य सदस्यों को दिखाई जाएगी. लेकिन, उन्होंने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया तथा घूमर गाना उन्हें बिना दिखाए जारी कर दिया, जो गलत है.

फिल्म पद्मावत के विरोध में करणी सेना, आज SC में दाखिल करेगी याचिका

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिन्दुत्व और मन्दिर की बात केवल वोट पाने के लिए करती है. करणी सेना के प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह ने कहा कि जयपुर में प्रसून जोशी का 'स्वागत' भी वैसा ही होगा जैसा संजय लीला भंसाली का किया गया था. उन्हें शहर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

भंसाली को थप्पड़ पड़ा था, लेकिन जोशी को बुरी तरह पीटा जाएगा. उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज के खिलाफ उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 को बाधित कर दिया गया है. करणी सेना 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने पर भारत बंद का आह्वान करेगी. लोकेन्द्र सिंह कल्वी उस दिन भारत बंद को प्रभावशाली बनाने के लिए मुम्बई में मौजूद रहेंगे.

VIDEO: फिल्म पद्मावत के विरोध में करणी सेना, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karni Sena, Rajput Karni Sena, Prasoon Joshi, Prasoon Joshi Padmavati, Padmaavat, Jaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com