विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2020

करिश्मा कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, फैन्स बोले- एवरग्रीन लोलो...

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का एक वीडियो और फोटो मीडिया (Social Media) पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

करिश्मा कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, फैन्स बोले- एवरग्रीन लोलो...
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की फोटो हुई वायरल
  • करिश्मा कपूर का वीडियो वायरल
  • इस अंदाज में नजर आईं करिश्मा
  • करिश्मा कपूर की ग्लैमरस फोटो
नई दिल्ली:

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करिश्मा बाल स्ट्रेट करनी वाली मशीन के साथ स्वैग दिखाती हुईं नजर आ रही हैं. करिश्मा कपूर के इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि करिश्मा कपूर बाल स्ट्रेट कर रही हैं क्योंकि इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- यह मशीन घर में होने वाले शूट को आसान बनाती है. यही नहीं, करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)  ने एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है, जिस पर एक फैन ने लिखा है, 'एवरग्रीन लोलो.'

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

जहां तक करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के इस वायरल वीडियो की बात करें तो इसे कुछ घंटे पहले ही शेयर किया गया है और शेयर के कुछ देर बाद ही वायरल होने लगा. इस वीडियो को अब तक 3 लाख 30 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और हजार से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं. बता दें कि करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) 90s की मशहूर एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन आज भी करिश्मा की स्टाइल और उन्हें पसंद करने वालों की कमी नहीं है. रैंप वॉक से लेकर ग्लैमरस फोटोशूट तक करिश्मा का जवाब नहीं.  सिर्फ इतना ही नहीं करिश्मा अपने फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं साथ ही साथ करिश्मा कई टीवी शो जज भी कर चुकी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Karisma Kapoor Movies, Kareena Kapoor, Karisma Kapoor Movies And Tv Shows
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com