सैफ अली खान अपने फैंस को फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं. उनकी हालिया तस्वीरें फ्रांस में बिताए गए उनके फैमिली टाइम की है. हाल ही में उन्होंने ने अपनी छुट्टियों की कुछ झलकियां शेयर की हैं, जिनमें उनकी पत्नी करीना कपूर तथा उनके बेटे तैमूर और जेह नजर आ रहे हैं. यह परिवार फ्रांस के ग्रामीण इलाके में स्थित एक शांत गांव, 'नुइट्स-सेंट-जॉर्जेस' (Nuits-Saint-Georges) पहुंचा. कुछ तस्वीरों में सैफ अकेले ह्वाइट शर्ट और पिंक शॉर्ट्स और सनग्लासेस पहने पोज देते दिखे. अन्य तस्वीरों में करीना उनके साथ नजर आईं, जबकि उनके बेटे एक लाइब्रेरी में समय बिताते दिखे. परिवार पूरे गांव में घूमा और अपनी व्यस्त जिंदगी से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताए. इंस्टाग्राम पर सैफ अली खान ने लिखा, "मिश्रित संकेतों (mixed signs) को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जा रहे हैं. जब चौराहे पर बैठकर ही बेहतर नजारा मिल सकता है, तो कोई एक दिशा क्यों चुनें?"
सैफ अली खान ने करीना के साथ भी एक फोटो शेयर की है. फोटो में कपल पोज देता दिख रहा है. करीना ने ग्रे टॉप और लोवर पहनी है. वह काफी रिलैक्स्ड लग रही हैं. एक फोटो बच्चे लाइब्रेरी में पढ़ते दिख रहे हैं. फोटो पर उनकी बहनों ने कमेंट्स किए हैं. सैफ ने आगे कैप्शन में लिखा है, नुइट्स-सेंट-जॉर्जेस के अंगूर के बाग, बरगंडी वाइन की बोतल दिख रही है. यहां छोटे स्थानीय अंगूर के बागों से लेकर बेहतरीन बार तक, कई विकल्प मौजूद हैं. आप अलग-अलग तरह की वाइन के बारे में जान सकते हैं, उनके स्वाद का आनंद ले सकते हैं और पता लगा सकते हैं कि उन्हें क्या खास बनाता है.
म्यूसी डी नुइट्स-सेंट-जॉर्जेस (Musée de Nuits-Saint-Georges) के बारे में
इस शहर का इतिहास काफी पुराना है. यहां के म्यूजियम में रोमन काल की कलाकृतियां, मध्यकालीन वस्तुएं और ऐसी चीजें देख सकते हैं, जिनसे पता चलता है कि यह शहर कैसे विकसित हुआ. आप अपनी सुविधानुसार यहां रखी चीजों को देख सकते हैं और इस जगह के बारे में जानने में कई घंटे बिता सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं