विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2024

करिश्मा का बेटा लुक में देता है रवीना-अक्षय के बेटे को मात, हो गया है बड़ा और स्मार्ट, लेटेस्ट फोटो हो रहीं वायरल

करिश्मा कपूर के बेटे कियान अपने गुड लुक्स और अजय देवगन की तरह सिरियस और पोलाइट पर्सनालिटी की वजह से इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं. उनके लुक्स के आगे बड़े-बड़े स्टार किड्स फेल नजर आते हैं.

करिश्मा का बेटा लुक में देता है रवीना-अक्षय के बेटे को मात, हो गया है बड़ा और स्मार्ट, लेटेस्ट फोटो हो रहीं वायरल
करिश्मा कपूर के बेटे कियान की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया था. एक्टिंग और डांस मूव्स के साथ-साथ लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल थे. अभी 50 के उम्र में भी करिश्मा कपूर बला की खूबसूरत लगती हैं. साल 2003 में बिजनेस मैन संजय कपूर से शादी के बाद करिश्मा के फिल्मी करियर पर धीरे-धीरे ब्रेक लग गया. एक्ट्रेस ने काम की जगह अपनी फैमिली और बच्चों को प्राथमिकता देते हुए उनके साथ अपना समय बिताया. हालांकि, एक्ट्रेस की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई.

करिश्मा ने 2016 में अपने पति से डिवोर्स ले लिया था. एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा मां की तरह बेहद खूबसूरत हैं तो बेटे कियान राज कपूर का भी कोई जवाब नहीं है. कियान अपने गुड लुक्स और अजय देवगन की तरह सिरियस और पोलाइट पर्सनालिटी की वजह से इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

मां के साथ कई बार आ चुके हैं नजर

कियान राज कपूर का नाम कपूर खानदान के सबसे सफल कलाकार और लीजेंडरी एक्टर राज कपूर के नाम पर रखा गया है. कियान मां करिश्मा के साथ अक्सर स्पॉट होते रहते हैं और पैपराजी के लिए पोज भी करते हैं. करिश्मा के साथ कियान का एयरपोर्ट लुक इन दिनों वायरल हो रहा है. लोगों को करिश्मा के बेटे की कद-काठी से लेकर लुक्स तक सबकुछ बेहद पसंद आ रहा है. कई यूजर्स कियान राज कपूर को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार बता रहे हैं.
 

कियान के कूल अंदाज पर आया यूजर्स का दिल

इंस्टेंट बॉलीवुड नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए करिश्मा और बेटे कियान राज कपूर के एक वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स को कियान का लुक और अंदाज काफी पसंद आ रहा है. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कियान की तारीफ में लिखा, "करिश्मा का बेटा देखने में बहुत डाउन टू अर्थ लगता है." एक अन्य यूजर ने लिखा कि कियान बिल्कुल अपनी मां करिश्मा पर गए हैं.
 


 

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Karisma Kapoor Son, Kiaan Raj Kapoor, Kiaan Raj Kapoor Photo, Kiaan Raj Kapoor Latest Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com