विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2023

'3 इडियट्स' के सीक्वल का हिस्सा न होने पर फूटा करीना कपूर का गुस्सा, बोलीं- आखिर ये चल क्या रहा है यार

फिल्म के सीक्वल को लेकर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह 3 इडियट्स के सीक्वल का हिस्सा न होने पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं.

'3 इडियट्स' के सीक्वल का हिस्सा न होने पर फूटा करीना कपूर का गुस्सा, बोलीं- आखिर ये चल क्या रहा है यार
3 इडियट्स सीक्वल का हिस्सा न होने पर फूटा करीना कपूर का गुस्सा
नई दिल्ली:

साल 2009 में आई फिल्म 3 इडियट्स बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में से एक हैं. फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की तिकड़ी ने पर्दे पर खूब धमाल मचाया. वहीं इस तीनों कलाकारों के साथ अभिनेत्री करीना कपूर और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में थे. बीते दिनों आमिर खान और आर माधवन ने  3 इडियट्स अंदाज में शरमन जोशी की गुजराती फिल्म कॉन्ग्रैचुलेशन्स का प्रमोशन किया था. लेकिन तीनों कलाकारों को पुराने अंदाज में देख फैंस 3 इडियट्स की सीक्वल की मांग करने लगे.

अब फिल्म के सीक्वल को लेकर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह 3 इडियट्स के सीक्वल का हिस्सा न होने पर अपना गुस्सा जाहिर कर रही हैं. वीडियो में करीना कपूर कहती हैं, 'मुझे पता चला है कि जब मैं छुट्टी पर थी तो यह तीनों ( आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी) कुछ कर रहे थे. इनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक वीडियो वायरल हुआ, जिससे पता चला ही यह तीनों मुझसे कुछ छुपा रहे हैं.'

करीना वीडियो में आगे कहती हैं, 'कुछ तो है जो छुपा हुआ है. और प्लीज यह मत कहना कि शरमन की फिल्म का प्रमोशन है. लेकिन मुझे लग रहा है यह सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन सिर्फ यह तीनों. मेरी बिना. मुझे नहीं लगता कि बोमन को इसके बारे में नहीं पता होगा. मैं उन्हें अभी कॉल करती हूं और चेक करती हूं कि आखिर यह चल क्या रहा है यार. मुझे इस तरह का पता चला है कि कंफर्म सीक्वल बन रहा है.' करीना कपूर के इस वीडियो ने 3 इडियट्स के सीक्वल बनने को लेकर अफवाह तेज कर दी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
3 Idiots Sequel, Kareena Kapoor Khan On 3 Idiots Sequel, Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com