विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2022

करिश्मा और करीना ने न्यूट्रीशनिस्ट फ्रेंड रुजुता के घर महाराष्ट्रीयन भोजन का उठाया लुत्फ, मेन्यू में ये डिश थे शामिल

करिश्मा और करीना कपूर को उनकी न्यूट्रिशनिस्ट फ्रेंड रुजुता दिवेकर ने खास महाराष्ट्रीयन लॉन्च के लिए इन्वाइट किया. तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें तीनों खाने का लुत्फ उठाती दिख रही हैं. करिश्मा कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर बहन करीना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं.

करिश्मा और करीना ने न्यूट्रीशनिस्ट फ्रेंड रुजुता के घर महाराष्ट्रीयन भोजन का उठाया लुत्फ, मेन्यू में ये डिश थे शामिल
करिश्मा और करीना ने न्यूट्रीशनिस्ट फ्रेंड रुजुता के घर खाया महाराष्ट्रीयन खाना
नई दिल्ली:

करिश्मा और करीना कपूर को उनकी न्यूट्रिशनिस्ट फ्रेंड रुजुता दिवेकर ने खास महाराष्ट्रीयन लॉन्च के लिए इन्वाइट किया. तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें तीनों खाने का लुत्फ उठाती दिख रही हैं. करिश्मा कपूर ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर बहन करीना के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "महाराष्ट्रियन मील डे." इसके साथ उन्होंने इमोजी भी शेयर की. उनके कैप्शन के साथ हैशटैग Yumyum भी लिखा था. एक्ट्रेस ने मुंबई में रुजुता के घर पर अपनी बहन करीना कपूर के साथ लंच में खाए गए कई व्यंजनों की लिस्ट भी बताई. जो इस प्रकार थे, झुनका, भाकरी, अंबाडी भाजी, कोथिंबीर वादी, और सोलकढ़ी. 

करिश्मा कपूर ने अपने पोस्ट में दो तस्वीरें और एक वीडियो शेयर की. पहली तस्वीर में कपूर बहनें सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं. फोटो में वह अपनी दोस्त रुजुता के साथ एक पोज देती दिख रही हैं. जबकि दूसरी तस्वीर भोजन की है. वहीं, करिश्मा के इस वीडियो में रुजुता और उनके पति नजर आ रहे हैं जो अपने खास मेहमानों के लिए खाना परोसने में व्यस्त हैं.

कपूर बहनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. करिश्मा कपूर ने अपनी एक स्टोरी में लंच करते हुए फोटो शेयर की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सो गुड." तस्वीर में उन्हें डाइनिंग टेबल पर बैठे और कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है.

इस बीच करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बहन और दोस्त रुजुता के साथ चैट करते हुए खुद की एक तस्वीर शेयर की, कैप्शन में उन्होंने लिखा, "फूड कोमा." करीना ने करिश्मा की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया और इसे कैप्शन दिया, "रुजुता द बेस्ट, लव यू." इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी भी शेयर की है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर फिल्म निर्माता सुजॉय घोष की द डिवोशन ऑफ द सस्पेक्ट एक्स में दिखाई देंगी. दूसरी ओर, करिश्मा फिल्म निर्माता अभिनय देव की ब्राउन में दिखाई देंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Films, Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor Photos, Kareena Kapoor Lunch, Kareena Kapoor Karishma Kapoor Lunch, Rujuta Diwaker Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com